यूपी चुनाव: रक्षामंत्री राजनाथ विपक्ष पर हुए हमलावर, कहा- SP-BSP सरकार में चलता था ट्रांसफर पोस्टिंग का उद्योग
Mar 01 2022, 06:18 PM ISTरक्षामंत्री राजनाथ सिंह संतकबीरनगर में विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा और बसपा की सरकार में ट्रांसफर -पोस्टिंग का उद्योग चलता था, जो भाजपा सरकार में बंद हो चुका है। वर्ष 2017 में अर्थव्यवस्था 11 लाख करोड़ थी, जो पांच सालों में बढ़ कर 21 लाख करोड़ हो गई। यही नया भारत है। यूपी की गणना पहले बीमारु प्रदेश में होती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है। विकास के पैमाने पर उत्तर प्रदेश काफी आगे बढ़ा है।