28 फरवरी 2022: यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए प्रियंका गांधी ने सरकार से की बड़ी अपील, देखिए UP की खास खबरें
Feb 28 2022, 05:57 PM ISTकांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों का वीडियो पोस्ट कर मदद की अपील की। उन्होंने लिखा कि यूक्रेन से आ रहे भारतीय छात्र-छात्राओं के वीडियो मन को बहुत ही ज्यादा व्यथित करने वाले हैं। इन बच्चों को भारत वापस लाने के लिए जो कुछ भी बन पड़ता है , भगवान के लिए, वह करिए। पूरा देश इन छात्र-छात्राओं और इनके परिवारों के साथ है।