undefined
नरेंद्र मोदी

नरेंद्र मोदी

Get Narendra Modi News in Hindi, Find Narendra Modi Latest News on Asianetnews हिंदी

  • All
  • 334 NEWS
  • 32 PHOTOS
  • 14 VIDEOS
  • 3 WEBSTORIESS
384 Stories
Asianet Image

Assam Flood: बाढ़ चली गई, लेकिन पीछे छोड़ गई तबाही के निशान, 25 जिलों के 22 लाख लोगों पर टूटा प्रकृति का कहर

Jun 27 2022, 10:33 AM IST
गुवाहाटी, असम. असम में बाढ़ की स्थिति(flood situation in Assam) में सुधार हुआ है। हालांकि 25 जिलों में 5 और लोगों की मौत हो गई। करीब 22 लाख से अधिक लोग बाढ़ की चपेट में आए हैं। असम स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (ASDMA) के बुलेटिन के अनुसार, बारपेटा, कछार, दरांग, करीमगंज और मोरीगांव जिलों के विभिन्न स्थानों पर चार बच्चों सहित पांच लोग डूब गए। राज्य में बाढ़ और भूस्खलन में मरने वालों की कुल संख्या 126 हो गई है। बाजाली, बक्सा, बारपेटा, कछार, चिरांग, दरांग, धेमाजी, धुबरी, डिब्रूगढ़, गोलपारा, गोलाघाट, हैलाकांडी, नलबाड़ी, सोनितपुर, दक्षिण सालमारा, तामूलपुर और उदलगुरी जिलों में बाढ़ के कारण 22,21,500 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। लगभग सात लाख लोगों के साथ बरपेटा सबसे बुरी तरह प्रभावित है। इसके बाद नागांव (5.13 लाख लोग) और कछार (2.77 लाख से अधिक लोग) हैं। कछार, डिब्रूगढ़ और मोरीगांव जिलों में कई स्थानों पर भी बाढ़ देखी गई।
Asianet Image

जब अपने 'घर' गुजरात पहुंचे मोदी, तो आदिवास कलाकारों ने यूं किया वेलकम, PM भी मुस्कराते हुए साथ-साथ चले

Jun 10 2022, 02:45 PM IST
नवसारी, गुजरात. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Prime Minister Narendra Modi) 10 जून को गुजरात के दौरे पर रहे। वे नवसारी में 'गुजरात गौरव अभियान' के दौरान कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करने पहुंचे थे। इस दौरान मोदी का आदिवासी कलाकारों ने अपनी परंपराओं के हिसाब से जबर्दस्त स्वागत किया। इस दौरान मोदी कलाकारों के साथ-साथ चलते रहे। इस साल दिसंबर में गुजरात विधानसभा चुनाव होने हैं। गुजरात मोदी का गृह राज्य है। अकसर मोदी गुजरात आते रहते हैं। मोदी जब भी गुजरात आते हैं, कई बड़ी सौगातें देकर जाते हैं। अपने स्वागत से भावविभोर होकर मोदी ने मंच से कहा-गुजरात गौरव अभियान में मुझे एक बात का विशेष गौरव हो रहा है। वो गौरव इस बात का हो रहा है कि मैंने इतने साल मुख्यमंत्री के रूप में काम किया। लेकिन कभी भी आदिवासी क्षेत्र में इतना बड़ा कार्यक्रम नहीं हुआ था। देखिए कुछ तस्वीरें...
Top Stories