गुजरात को एक के बाद एक सौगातें दे रहे पीएम मोदी, 10 फोटो में देखिए अब क्या दिया दीपावली का तोहफा
Sep 30 2022, 01:48 PM ISTगांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के लोगों को एक के बाद एक कई सौगातें दे रहे हैं। गुरुवार को जहां उन्होंने सूरत के लोगों को करीब 34 सौ करोड़ के प्रोजेक्ट का तोहफा दिया वहीं, शुक्रवार को उन्होंने गांधी नगर और मुंबई के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। गुजरात के लोगों के लिए यह दीपावली का गिफ्ट माना जा रहा है। खुद मोदी ने गांधी नगर रेलवे स्टेशन से कालूपुर रेलवे स्टेशन तक का सफर किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से बात की और तस्वीरें भी खिंचवाईं। आइए फोटो में देखते हैं इस पूरे इवेंट की एक झलक।