दिल्ली चुनाव की मतगणना के दौरान 'मिनी केजरीवाल' अव्यान तोमर सुर्खियों में हैं। केजरीवाल जैसे कपड़े और मूंछों के साथ अव्यान ने सबको हैरान कर दिया। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
Delhi Election 2025 Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा 27 साल बाद वापसी करती दिख रही है। इस बीच, बीजेपी के सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में रोहिणी सीट पर भाजपा के विजेंद्र गुप्ता जीत गए हैं। उन्होंने आप के प्रदीप मित्तल को 37816 वोटों से शिकस्त दी। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के सुमेश गुप्ता रहे।
दिल्ली की गांधी नगर सीट पर भाजपा से अरविंदर सिंह लवली ने AAP के नवीन चौधरी को हरा दिया है। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के कमल अरोड़ा रहे।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में कालकाजी सीट आप की नेता आतिशी ने जीत ली है। उन्होंने भाजपा के रमेश बिधूड़ी को 3521 वोटों से हराया। कांग्रेस की अलका लांबा तीसरे नंबर पर रहीं।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों में AAP के पीछड़ने पर उमर अब्दुल्ला ने तंज कसा है।
ग्रेटर कैलाश सीट से AAP नेता सौरभ भारद्वाज चुनाव हार गए हैं। उन्हें बीजेपी के शिखा रॉय ने 3188 वोटो से हराया। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के गर्वित सिंघवी रहे।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भाजपा के प्रवेश वर्मा ने हरा दिया है।