सार

Delhi Election 2025 Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा 27 साल बाद वापसी करती दिख रही है। इस बीच, बीजेपी के सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा है।

Delhi Election 2025 Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा 27 साल बाद सत्ता में वापसी करती दिख रही है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक भाजपा 43 सीट और आम आदमी पार्टी 27 सीटों पर आगे चल रही है।

बीजेपी सांसद ने अरविंद केजरीवाल पर कसा तंज

इस बीच, बीजेपी के सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा है। उन्होंने कहा, “एक ओर लोगों ने बीजेपी की अन्य राज्य सरकारों के कार्यों को देखा और दूसरी तरफ अरविंद केजरीवाल थे जिन्होंने 10 साल तक झूठ बोलने के अलावा कुछ नहीं किया। दोनों की तुलना करने के बाद जनता ने प्रधानमंत्री मोदी को अपना समर्थन और वोट दिया। इसके कारण आज बीजेपी दिल्ली में अपनी सरकार बनाने जा रही है। हम दिल्ली में विकास की एक नई कहानी लिखेंगे। दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल को उनके किए की बड़ी सजा देने जा रही है।”

यह भी पढ़ें: 'और लड़ो आपस में', AAP के पीछड़ने पर omar abdullah ने किया मजेदार ट्वीट

दिल्ली में 1993 में जीती थी भाजपा

दिल्ली में 5 फरवरी को 70 सीटों पर मतदान हुआ था। 14 एग्जिट पोल में से 12 में भाजपा और 2 में केजरीवाल की सरकार बनने का अनुमान जताया था। 1993 में भाजपा ने दिल्ली में 49 सीटें जीतीं थी। उस दौरान 5 साल में 3 सीएम बनाए गए थे।