सार
दिल्ली की गांधी नगर सीट पर भाजपा से अरविंदर सिंह लवली ने AAP के नवीन चौधरी को हरा दिया है। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के कमल अरोड़ा रहे।
Gandhi Nagar Seat Result 2025: भाजपा नेता अरविंदर सिंह लवली ने गांधी नगर सीट से चुनाव जीत लिया है। उन्होंने आप के नवीन चौधरी को हराया।लवली को 56858 वोट मिले, वहीं आप के उम्मीदवार को 44110 वोट ही मिले। इस तरह लवली की 12748 वोटों से जीत हुई। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के कमल अरोड़ा रहे, जिन्हें महज 3453 वोट ही मिले। बता दें कि अरविंदर लवली पहले कांग्रेस में थे। वे शीला दीक्षित सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। बता दें कि गांधीनगर सीट से कुल 6 उम्मीदवारों ने किस्मत आजमाई थी।
साफ छवि के नेता हैं अरविंदर सिंह लवली
56 साल के अरविंदर की छवि साफ है। उनके खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं है। ग्रेजुएट तक पढ़ने वाले अरविंदर ने अपनी संपत्ति 11.65 करोड़ रुपए बताई है। उनपर 97 लाख रुपए कर्ज है।
Delhi Assembly Elections 2025 Result: दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों का रिजल्ट
2020 में कौन जीता था गांधीनगर सीट
2020 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के अनिल कुमार बाजपेयी ने गांधी नगर सीट जीता था। उन्हें 48,824 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर आप के नवीन चौधरी थे। उन्हें 42,745 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली थे। उन्हें 21 हजार 913 वोट मिले थे। 2015 के चुनाव में आप के अनिल कुमार बाजपेयी ने 50,946 वोट लाकर यह सीट जीता था। भाजपा के जितेंद्र 43,464 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे।
ये भी देखें :
Delhi Assembly Election Result 2025: कालकाजी सीट का रिजल्ट
Delhi Assembly Election Result 2025: मंगोलपुरी सीट का रिजल्ट