यमुना ने तोड़ा 2013 का रिकॉर्ड, अब राहत शिविर भी डूबे पानी में!

Share this Video

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर बह रहा है। बुधवार शाम तक यह 207.33 मीटर तक पहुँच चुका, जिससे राजधानी के कई निचले इलाके बाढ़ के खतरे में हैं। यमुना बाजार में बनाए गए राहत शिविरों में भी पानी घुस गया है, और प्रभावित लोगों को दूसरी सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया जा रहा है। प्रशासन ने सतर्क रहने की अपील की है और राहत-बचाव टीमें अलर्ट मोड पर हैं। केंद्रीय जल आयोग (CWC) ने चेतावनी दी है कि जलस्तर रात 8 बजे तक 207.40 मीटर तक पहुँच सकता है।

Related Video

false