अब सर्दियां शुरू हो रही हैं। बाजार में गाजर खूब आ रहे हैं। अभी गाजर का हलवा बना सकते हैं। यह टेस्टी तो होता ही है, हेल्दी भी कम नहीं होता।
साउथ-ईस्ट एशियाई देशों में हॉटपॉट फूड और हॉटपॉट रेस्तरां का चलन बढ़ता जा रहा है। हॉटपॉट फूड का प्रचलन चीन से शुरू हुआ। इसमें एक बड़े पॉट में सूप और कई तरह की चीजें तैयार होती हैं और वहीं सर्व की जाती हैं। अभी मलेशिया में दुनिया का सबसे बड़ा हॉटपॉट तैयार किया गया है, जिसमें 2000 किग्रा सूप बनाया जा सकता है और एक साथ 56 लोग वहां बैठ कर खाना खा सकते हैं।
यह देखा गया है कि पार्टनर्स के बीच अगर रिश्ता ठीक नहीं हो तो इससे हेल्थ खराब होती है। इसकी वजह यह है कि संबंधों का असर हमारी भावनाओं पर पड़ता है। अगर पार्टनर से संबंध अच्छे न हों तो भावनात्मक स्तर पर इंसान काफी परेशानी महसूस करने लगता है। इसका बुरा असर उसके स्वास्थ्य पर पड़ना निश्चित है।
किडनी शरीर का बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है। यह ब्लड को साफ कर जहरीले तत्वों को शरीर से बाहर निकालता है। किडनी के खराब होने पर बहुत गंभीर समस्याएं पैदा होने लगती हैं। किडनी खराब होने के संकेत या लक्षण पहले से दिखाई पड़ने लगते हैं, इसलिए उनके बारे में जानना जरूरी है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में अंग दान के मामले 2016 में 9046 से बढ़कर 2018 में 10,387 हो गए हैं। दिल्ली, इस मामले में अन्य सभी राज्यों से आगे है।
प्यार के संबंध में पार्टनर्स के बीच बराबरी का व्यवहार होता है। यह एक ऐसा रिश्ता होता है, जिसमें दोनों पार्टनर को एक-दूसरे की इज्जत करनी पड़ती है और उनकी भावनाओं का ख्याल रखना पड़ता है। लेकिन कुछ पुरुष दबंग और शक्की स्वभाव के होते हैं। वे अपने पार्टनर के साथ सही व्यवहार नहीं करते।
आजकल पति और पत्नी, दोनों नौकरी करने लगे हैं। ज्यादातर कपल्स कामकाजी हैं। देखा गया है कि अक्सर पुरुष किसी भी क्षेत्र में खुद से ज्यादा आगे बढ़ गई अपनी पत्नियों के प्रति एक तरह का ईर्ष्या भाव रखने लगते हैं।
भारत में मानसिक रोगियों की संख्या सबसे ज्यादा है। इनमें डिप्रेशन के मरीज सबसे ज्यादा हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। इस रिपोर्ट के अनुसार, भारत में डिप्रेशन के शिकार लोग सबसे ज्यादा हैं। इसके बाद चीन और यूएसए का स्थान आता है।
आपने देखा होगा कि बहुत से लोग सब्जियां खाना पसंद नहीं करते। कैसी भी सब्जी क्यों न हो, उसे देखते ही वे नाक-भौं सिकोड़ना शुरू कर देते हैं, वहीं नॉनवेज फूड पर टूट पड़ते हैं। साइंटिस्ट्स ने इसकी वजह का पता लगाया है।
लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। लिवर में यह खासियत होती है कि छोटी-मोटी समस्याओं को यह खुद ही ठीक कर लेता है, लेकिन कई बार खान-पान में असावधानी या ज्यादा शराब का सेवन करने से लिवर में गड़बड़ी आ जाती है। लिवर में सूजन आ जाने से शरीर की कार्य प्रणाली बिगड़ जाती है।