मनोरंजन समाचार
और खबरें
मुंबई. बॉलीवुड के बादशाह और किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान का करियर इन दिनों डामाडोल लग रहा है। एक साल से उनकी एक भी फिल्म नहीं रिलीज हुई है और ना ही उन्होंने किसी अपकमिंग प्रोजेक्ट की घोषणा की है। ऐसे में हाल ही में शाहरुख ने ट्विटर पर फैंस से सवाल पूछने के लिए कहा था, जिसके बाद फैंस ने कई सवाल पूछे और उन्हें उसका जवाब भी मिला।
Bas aap Dua mein yaad rakhna. https://t.co/YRYfCjR67K
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) January 22, 2020
मुंबई। 90 के दशक की सुपरहिट फिल्म 'अंदाज अपना अपना' के प्रोड्यूसर विनय कुमार सिन्हा का निधन हो गया है। ट्रेड एनालिस्ट और फिल्म क्रिटिक कोमल नाहटा ने ट्विटर पर इस दुखद खबर की जानकारी दी। नाहटा ने लिखा- अंदाज अपना अपना के प्रोड्यूसर विनय सिन्हा का अब हमारे बीच नहीं रहे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। हालांकि उनके निधन को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
Vinay Sinha, producer of films like ‘Andaz Apna Apna’, passed away a few minutes back. May his soul Rest In peace.
— Komal Nahta (@KomalNahta) January 24, 2020
मुंबई। केरल में एक हिंदू जोड़े की शादी मस्जिद में बड़े ही धूमधाम के साथ हुई। यह शादी अलापुझा जिले में स्थित चेरुवल्लि मुस्लिम जमात मस्जिद में 19 जनवरी को हुई थी। शादी से जुड़ा एक वीडियो हाल ही में बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए जावेद जाफरी ने लिखा- ओह डार्लिंग! ये है मेरा इंडिया। जावेद जाफरी का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर रिएक्ट भी कर रहे हैं।
O darling YEH hai India !!!
— Jaaved Jaaferi (@jaavedjaaferi) January 23, 2020
Kerala wedding goes viral as Hindu couple gets married in mosque https://t.co/L9guspzLJA via @YouTube