मुंबई. श्रद्धा कपूर की फिल्म स्ट्रीट डांसर थ्रीडी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। 2019 में आई फिल्म छिछोरे के बाद श्रद्धा की ये फिल्म आई है। फिल्म में श्रद्धा के साथ वरुण धवन लीड रोल में हैं। 32 साल की श्रद्धा की जन्म मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। वे एक्टर शक्ति कपूर और शिवांगी कपूर की बेटी हैं। उनका एक भाई भी है सिद्धांत कपूर, जो असिस्टेंट डायरेक्टर है और 'शूटआउट एट लोखंडवाला' (2007) से बतौर एक्टर बॉलीवुड में डेब्यू भी कर चुका है। श्रद्धा कपूर ने अपनी स्कूलिंग जमनाबाई नरसी स्कूल और अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे से की है। आपको बता दें कि श्रद्धा हूबहू अपनी मां शिवांगी की तरह दिखती हैं। आज आपको उनकी कुछ बचपन की फोटोज दिखाने जा रहे हैं।