MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News

Entertainment News

फीचर्डबॉलीवुडटीवीदक्षिण सिनेमाभोजपुरी
अन्य मनोरंजन समाचार

और खबरें

उस खौफनाक पल को याद कर आज भी कांप जाते हैं अर्जुन कपूर, बताया किन हालातों में गुजारे थे वो दिन
उस खौफनाक पल को याद कर आज भी कांप जाते हैं अर्जुन कपूर, बताया किन हालातों में गुजारे थे वो दिन

मुंबई. ये तो सभी जानते हैं कि अर्जुन कपूर (arjun kapoor) ने हाल ही में कोरोना (corona) को मात दी और दोबारा अपने काम पर लौट आए है। कोरोना से जंग लड़ते हुए अर्जुन का क्या हाल था अब जाकर उन्होंने ये बयां किया। अपने अनुभव को शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कोरोना होने की बात को स्वीकार करने में उन्हें घंटों लग गए थे और रिपोर्ट नेगेटिव आने के बावजूद वे पूरी तरह फीट महसूस नहीं हो रहे हैं। उनका मानना है कि कोरोना से उनके शरीर की एनर्जी और इम्युनिटी काफी कम हो गई है। आज भी वे उस दौर को नहीं भूला पा रहे हैं जब उन्हें कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया था। उन्होंने कहा- किस्मत से उस समय बहन अंशुला कपूर घर पर थी। उसने मेरा आइसोलेशन में पूरा ध्यान रखा।

ना मांग में सिंदूर, ना ही मुंह पर मास्क और नो मेकअप, शादी के बाद पति के साथ यूं मुंबई लौटीं नेहा
ना मांग में सिंदूर, ना ही मुंह पर मास्क और नो मेकअप, शादी के बाद पति के साथ यूं मुंबई लौटीं नेहा

मुंबई. नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने अपने रिश्ते को ऑफिशियली कर दिया है। दोनों ने 24 अक्टूबर को दिल्ली में धूम-धाम से शादी की। कोरोना महामारी में जहां लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं। ऐसे में इस शादी को इस दौरान की सबसे बड़ी शादी समारोह बताया जा रहा है। हालांकि इनकी रस्मों में केवल परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल किए गए थे। अब शादी के बाद से इस जोड़ी के कई सारे फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर फैंस के बीच धमाल मचाए हुए हैं। पहली बार नेहा-रोहन पब्लिकली आए नजर...
 

जब कॉलेज के दिनों में विद्या बालन के देवर ने चुरा ली थी दीपिका के पति की गर्लफ्रेंड, किया खुलासा
जब कॉलेज के दिनों में विद्या बालन के देवर ने चुरा ली थी दीपिका के पति की गर्लफ्रेंड, किया खुलासा

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा घूपिया के चैट शो #NoFilterNeha पर तमाम सेलेब्स शिरकत करते हैं और जिंदगी से जुड़े चौंकाने वाले खुलासे करते हैं। ऐसे में इसी शो में पर दीपिका पादुकोण के पति रणवीर सिंह ने 3 साल पहले एंट्री की थी। इस दौरान उन्होंने विद्या बालन के देवर और 'आशिकी 2' फेम एक्टर आदित्य रॉय कपूर को लेकर दिलचस्प किस्सा शेयर किया था कि कॉलेज के दिनों में उन्होंने उनकी गर्लफ्रेंड को चुरा लिया था। दोनों स्टार एक वक्त पर क्लासमेट थे...

दीपिका पादुकोण की मैनेजर के घर NCB का छापा, बरामद हुई ड्रग्स; पूछताछ के लिए फिर समन जारी
दीपिका पादुकोण की मैनेजर के घर NCB का छापा, बरामद हुई ड्रग्स; पूछताछ के लिए फिर समन जारी

दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश के घर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मंगलवार को रेड मारी। सूत्रों के मुताबिक, करिश्मा के घर से ड्रग्स की कंजप्शन क्वांटिटी बरामद हुई है। इसके बाद उन्हें फिर से पूछताछ के लिए NCB ने समन भेजा गया है।

शादी में ज्यादा ताम-झाम नहीं करेगी अक्षय कुमार की ये एक्ट्रेस, इस दिन लगेगी हल्दी और मेहंदी
शादी में ज्यादा ताम-झाम नहीं करेगी अक्षय कुमार की ये एक्ट्रेस, इस दिन लगेगी हल्दी और मेहंदी

एक्ट्रेस काजल अग्रवाल महज 3 दिन बाद यानी 30 अक्टूबर को ब्वॉयफ्रेंड गौतम किचलू संग शादी के बंधन में बंध जाएगी। रिपोर्ट्स की मानें काजल और गौतम के परिवारवालों ने शादी में ज्यादा ताम-झाम नहीं करने का फैसला लिया है। एक्ट्रेस की बहन निशा अग्रवाल ने बताया है कि कोरोनावायरस की स्थिति देखते हुए काजल सिम्पल शादी करने वाली हैं। शादी की तैयारी और रस्मों पर बात करते हुए काजल की बहन निशा ने कहा- कई सारे प्रतिबंध होने के बावजूद हम लोग शादी का माहौल बनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। हल्दी और मेहंदी सेरेमनी घर में 29 अक्टूबर को होगी।

सलमान खान की बहन अर्पिता ने पति को बर्थडे पर दी सरप्राइज पार्टी, वीडियो शेयर कर दिखाई अपने घर झलक
सलमान खान की बहन अर्पिता ने पति को बर्थडे पर दी सरप्राइज पार्टी, वीडियो शेयर कर दिखाई अपने घर झलक

बर्थडे को खास बनाने के लिए आयुष की पत्नी अर्पिता ने उनके लिए खास केक बनवाया था और पूरे घर को बेहतरीन ढंग से सजाया था। आयुष ने अपनी पत्नी द्वारा दिए गए उनके जन्मदिन के इस सरप्राइज की एक झलक शेयर करते हुए लिखा- मुझे सरप्राइज करना कभी बंद मत करना, थैंक्यू अर्पिता। वैसे, आपको बता दें कि आयुष, अर्पिता को पहली नजर में ही अपना दिल दे बैठे थे। हालांकि, पहली मुलाकात पर तो आयुष ने अर्पिता से अपने दिल की बात नहीं कही थी, लेकिन एक पार्टी के दौरान अर्पिता को आयुष ने अपने घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया था। 

नेहा कक्कड़ ने शादी में कॉपी किया अनुष्का-प्रियंका का ब्राइडल लुक, इस कपल के तो पोज तक की कर डाली नकल
नेहा कक्कड़ ने शादी में कॉपी किया अनुष्का-प्रियंका का ब्राइडल लुक, इस कपल के तो पोज तक की कर डाली नकल

नेहा कक्कड़ बीते 24 अक्टूबर को रोहनप्रीत सिंह के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। दोनों ने दिल्ली के एक गुरुद्वारा में फेरे लिए। दोनों ने पहले ग्रैंड शादी की और अब अपने वेडिंग रिसेप्शन में भी इस न्यूली मैरिड कपल का शानदार अंदाज देखने को मिला। ससुराल में भी नेहा का ग्रैंड वैलकम किया गया। सोमवार को नेहा और रोहनप्रीत का पंजाब में रिसेप्शन हुआ। रिसेप्शन के कई वीडियो और फोटोज वायरल हो रहे हैं। लेकिन एक चीज जिसकी तरफ अब लोगों का ध्यान जा रहा है वो है नेहा के शादी के ऑउटफिट और फोटोज में उनके पोज। 

जब प्रियंका चोपड़ा ने जीता मिस वर्ल्ड का क्राउन तब मां ने गले लगाकर पूछ लिया था ये अजीब सा सवाल
जब प्रियंका चोपड़ा ने जीता मिस वर्ल्ड का क्राउन तब मां ने गले लगाकर पूछ लिया था ये अजीब सा सवाल

आपको बता दें कि प्रियंका ने 2000 में मिस वर्ल्ड का ख‍िताब जीतकर अपनी जिंदगी के नए सफर की शुरुआत की थी। मिस वर्ल्ड क्राउन‍िंग के समय प्र‍ियंका की मां मधु चोपड़ा और पापा अशोक चोपड़ा भी वहीं मौजूद थे। मिस वर्ल्ड की घोषणा होने के बाद प्र‍ियंका के घरवालों का उत्साह देखने लायक था लेक‍िन इन सबके बीच उनकी मां का प्र‍ियंका से सवाल भी मजेदार था। आपको बता दें कि प्रियंका ने बॉलीवुड के साथ ही हॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। 

प्रेग्नेंट करीना ऐसी हालत में भी कर रही खूब काम, घर की बालकनी में बड़ी बहन के साथ शूट करती आई नजर
प्रेग्नेंट करीना ऐसी हालत में भी कर रही खूब काम, घर की बालकनी में बड़ी बहन के साथ शूट करती आई नजर

मुंबई. करीना कपूर (kareena kapoor) इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एन्जॉय कर रही है। वे प्रेग्नेंसी के छठे महीने में है और अब उनका बेबी बंप भी दिखने लगा है। इतना ही अब बेबो का वजन भी बढ़ने लगा है। वैसे, प्रेग्नेंसी में भी करीना अपने काम में बिजी है। हाल ही में उन्होंने अपनी बड़ी बहन करिश्मा कपूर (karishma kapoor) के साथ अपने घर की छत पर एक फोटोशूट करवाया है, जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सामने आई फोटोज में जहां करीना बहन करिश्मा के गले में हाथ डाले खुश नजर आ रही है वहीं वे अपने बेबी बंप के साथ थोड़ी परेशान भी दिखी। करिश्मा ने इस शूट का एक बूमरैंग वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है, इसमें करीना पाउट बनाती नजर आ रही है।

श्वेता तिवारी पर उनके कर्मचारी ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप, बोला, '2 साल से नहीं लौटा रहीं मेरे पैसे'
श्वेता तिवारी पर उनके कर्मचारी ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप, बोला, '2 साल से नहीं लौटा रहीं मेरे पैसे'

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी पर उनके कर्मचारी ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। एक्ट्रेस के एक्टिंग स्कूल में बतौर टीचर का काम कर चुके राजेश पाण्डेय का कहना है कि श्वेता उनके तकरीबन 52 हजार रुपए नहीं लौटा रही हैं।

  • < previous
  • 1
  • 2
  • 3
  • ...
  • 983
  • 984
  • 985
  • 986
  • 987
  • 988
  • 989
  • 990
  • 991
  • ...
  • 1317
  • 1318
  • 1319
  • next >
Top Stories