MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News

Entertainment News

फीचर्डबॉलीवुडटीवीदक्षिण सिनेमाभोजपुरी
अन्य मनोरंजन समाचार

और खबरें

शादी के 10 दिन बाद ही आदित्य नारायण ने पत्नी को लेकर कही बड़ी बात, श्वेता को बताया 'आलसी'
शादी के 10 दिन बाद ही आदित्य नारायण ने पत्नी को लेकर कही बड़ी बात, श्वेता को बताया 'आलसी'

मुंबई. बॉलीवुड के प्लेबैक सिंगर आदित्य नारायण ने बीते 1 दिसंबर को गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल से शादी की। इससे पहले दोनों 10 सालों तक रिलेशनशिप में रहे फिर इसके बाद शादी रचाने का फैसला लिया। इनकी शादी को 10 दिन हो गए। मजेदार बात ये है कि महज दिन में ही मियां-बिवी की नोंक-झोंक शुरू हो गई है। आदित्य ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि पत्नी श्वेता को लेकर बड़ा बयान दिया है और कहा कि वो आलसी और बेपरवाह हैं। हालांकि, इस दौरान आदित्य ने उनकी बुराई ही नहीं बल्कि तारीफ भी की। 'बहुत बुद्धिमान हैं श्वेता...'

सुशांत सिंह राजपूत की 'दिल बेचारा' 2020 में सबसे ज्यादा की गई सर्च, देखें और कौन सी फिल्में रहीं TOP में...
सुशांत सिंह राजपूत की 'दिल बेचारा' 2020 में सबसे ज्यादा की गई सर्च, देखें और कौन सी फिल्में रहीं TOP में...

मुंबई. साल 2020 के आखिरी महीने दिसंबर की शुरुआत हो चुकी है। ये साल किसी के लिए भी अच्छा नहीं रहा है। पूरी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है। इस साल सभी कारोबार भी ठप्प ही रहे हैं। ऐसे में इंडस्ट्रीज को काफी नुकसान भी उठाना पड़ा। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री भी इससे अछूती नहीं रही है। इस दौरान फिल्में भी सिनेमाघर बंद होने के कारण रिलीज नहीं हुईं, हालांकि, कुछ को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया। ऐसे में गूगल ने इस साल सबसे सर्च की गई फिल्मों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' पहले स्थान पर रही है। आइए देखते हैं पूरी लिस्ट... 

अंबानी के घर आई खुशियां : मुकेश और नीता अंबानी बने दादा-दादी, बहू श्लोका मेहता ने दिया बेटे को जन्म
अंबानी के घर आई खुशियां : मुकेश और नीता अंबानी बने दादा-दादी, बहू श्लोका मेहता ने दिया बेटे को जन्म

मुंबई. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी (mukesh ambani) और नीता अंबानी (nita ambani) दादा दादी बन गए हैं। उनके बेटे आकाश अंबानी (akash ambani) की पत्नी श्लोका मेहता (shloka mehta) ने गुरुवार सुबह 11 बजे बेटे को जन्म दिया। आकाश और श्लोका की शादी 9 मार्च 2019 को हुई थी। उनकी शादी के जश्न की देश-दुनिया में चर्चा रही थी। अंबानी परिवार के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी दी है। बयान में कहा- भगवान कृष्ण के आशीर्वाद एवं कृपा से श्लोका और आकाश अंबानी के घर पर आज बेटे ने जन्म लिया। श्लोका और आकाश भाग्यशाली माता-पिता बन गए हैं। पहली बार दादा और दादी बनने पर नीता और मुकेश अंबानी ने प्रसन्नता जाहिर की है। मां और बेटा दोनों का स्वास्थ्य ठीक है। बच्चे के जन्म के बाद मेहता और अंबानी परिवार में खुशी का माहौल है।

सफेद बाल, सफेद दाढ़ी और फूले हुए गालों के साथ दिखे 53 साल के अक्षय कुमार, वायरल हो रहा नया लुक
सफेद बाल, सफेद दाढ़ी और फूले हुए गालों के साथ दिखे 53 साल के अक्षय कुमार, वायरल हो रहा नया लुक

मुंबई. लॉकडाउन (lockdown) और कोरोना (corona) महामारी के चलते इस साल कई सारे प्रमोशनल इवेंट, फिल्म शूटिंग, फिल्म रिलीज, कॉन्सर्ट और प्रोग्राम रद्द कर दिए गए हैं। इस मुश्किल समय में बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिए ही फैंस का जमकर मनोरंजन किया है। इनमें से कई सेलेब्स ऐसे भी हैं जिन्होंने अपने सोशल मीडिया फैन-बेस का इस्तेमाल कर कोविड 19 वॉरियर और सरकार के लिए फंड रेज करवाने में भी योगदान दिया। हाल ही में फोर्ब्स द्वारा सबसे ज्यादा इन्फ्लूएंशल डिजिटल स्टार्स की एक लिस्ट जारी कर दी गई है जिसमें बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हैं। फोर्ब्स की लिस्ट में अक्षय कुमार (akshay kumar ) बॉलीवुड के दूसरे सबसे ज्यादा इन्फ्लूएंशल स्टार है। उन्होंने कोविड 19 रिलीफ फंड में 4 मिलियन डॉलर का योगदान देने के साथ आई फॉर इंडिया फंड-रेजिंग कॉन्सर्ट में हिस्सा लिया था। इस कॉन्सर्ट से 520 मिलियन रुपए का फंड इकट्ठा किया गया था। इसके अलावा अक्षय बॉलीवुड के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर भी हैं।

अमिताभ बच्चन से 'बेबी डॉल' की सिंगर तक, 2020 में सबसे ज्यादा सर्च किए गए ये 10 सेलेब्स
अमिताभ बच्चन से 'बेबी डॉल' की सिंगर तक, 2020 में सबसे ज्यादा सर्च किए गए ये 10 सेलेब्स

मुंबई. साल 2020 के आखिरी महीने दिसंबर की शुरुआत हो चुकी है। ये साल किसी के लिए भी अच्छा नहीं रहा है। पूरी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है। इस साल सभी कारोबार भी ठप्प ही रहे हैं। ऐसे में इंडस्ट्रीज का घाटा हुआ। कोरोना काल में लोगों ने अपने घरों में परिवार के टाइम स्पेंड किया। पुराने शोज को फिर से टेलीकास्ट किया गया। इस बीच लोगों ने अपने पसंदीदा स्टार्स को गूगल पर खूब सर्च किया। साल के आखिरी महीने में अब गूगल ने इस साल सबसे ज्यादा सर्च किए गए सेलेब्स की लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें टॉप 10 की लिस्ट में 5 बॉलीवुड सितारों ने जगह बनाई है। कंगना रनोट से 'बेबी डॉल' की सिंगर तक इन्होंने बनाई लिस्ट में जगह...

ये क्या हो गया 7 महीने की प्रेग्नेंट करीना कपूर के पैरों को, पति सैफ का हाथ थामे यहां नजर आई बेबो
ये क्या हो गया 7 महीने की प्रेग्नेंट करीना कपूर के पैरों को, पति सैफ का हाथ थामे यहां नजर आई बेबो

मुंबई. 24 दिन हिमाचल प्रदेश की वादियों में छुट्टियां मनाने के बाद 7 महीने की प्रेग्नेंट करीना कपूर (kareena kapoor)वापस मुंबई अपने घर लौट आई हैं। दरअसल, करीना दीवाली से पहले ही हिमाचल पति सैफ अली खान (saif ali khan) के पास पहुंच गई थी। सैफ यहां अपनी अपकमिंग फिल्म भूत पुलिस की शूटिंग कर रहे हैं। घर लौटते ही करीना पति के साथ मुंबई की अलग-अलग जगहों पर स्पॉट हुई। हाल ही में करीना की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन फोटोज में करीना अपने बढ़े हुए पेट के साथ पति सैफ का हाथ थामे नजर आई। सामने आई फोटोज में करीना के पैरों में सूजन और लाल रंग के धब्बे भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि प्रेग्नेंसी के सातवें महीने में भी करीना घर में आराम करने के बजाए घूमने-फिरने में बिजी है।

संजय दत्त की खातिर पहली पत्नी ने कुर्बान किया सबकुछ, जब लड़ रही जिंदगी और मौत से तो पति कर रहा था ये काम
संजय दत्त की खातिर पहली पत्नी ने कुर्बान किया सबकुछ, जब लड़ रही जिंदगी और मौत से तो पति कर रहा था ये काम

मुंबई. संजय दत्त (sanjay dutt) की पहली पत्नी रिचा शर्मा (richa sharma) की गुरुवार को 24वी डेथ एनिवर्सरी है। महज 32 साल की उम्र में रिचा 10 दिसंबर, 1996 को दुनिया छोड़कर चली गई थी। उनकी मौत कैंसर की वजह से हुई थी। वह देव आनंद की फिल्म में हीरोइन बनने आई थीं लेकिन उम्र कम होने की वजह से उन्हें काम नहीं मिल पाया। हालांकि, देव आनंद ने उन्हें अपनी फिल्म अगली फिल्म में मौका दिया जिसका नाम था हम नौजवान। रिचा का फिल्मी सफर ज्यादा लंबा नहीं रहा। वे कुछ ही फिल्मों में नजर आई और फिर उन्होंने संजय दत्त से शादी कर ली थी। शादी के करीब डेढ़ साल बाद ही पता चला था कि रिचा को ब्रेन ट्यूमर है। रिचा का इलाज अमेरिका में चला और संजय अपनी फिल्मों की शूटिंग में बिजी रहे। इसी बीच संजय-माधुरी दीक्षित के अफेयर के बाद शादी की बातें उड़ी। ये बात रिचा के कानों तक भी पहुंची। पति संजय की दूसरी शादी की बात सुनकर रिचा मैरिड लाइफ बचाने अपना इलाज छोड़कर यूएस से मुंबई आ गई थीं।

तय हुई दिलीप कुमार और राज कपूर के पुश्तैनी घर की कीमत, पाकिस्तान ने लिया ये बड़ा फैसला
तय हुई दिलीप कुमार और राज कपूर के पुश्तैनी घर की कीमत, पाकिस्तान ने लिया ये बड़ा फैसला

मुंबई. भारतीय सिनेमा के दो दिग्गज कलाकार राज कपूर और दिलीप कुमार के पुश्तैनी घरों की कीमत अब पाकिस्तान खैबर पख्तूनख्वा सरकार की ओर से तय की गई है। पाकिस्तान में स्थित इन दोनों ही पुश्तैनी घरों को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी। जब से इन दोनों घरों को राष्ट्रीय विरासत में घोषित किया गया था। तभी से प्रांतीय सरकार इसे खरीदने की तैयारी में थी। ऐसे में अब खबर है कि इन दोनों दिग्गजों के पुश्तैनी घरों की इमारतों की कीमत तय कर दी गई है। दोनों घरों की कीमत हुई तय...

लंबे समय से बीमार चल रहे फेमस डांसर अस्ताद देबू का निधन, बॉलीवुड फिल्मों में की थी कोरियोग्राफी
लंबे समय से बीमार चल रहे फेमस डांसर अस्ताद देबू का निधन, बॉलीवुड फिल्मों में की थी कोरियोग्राफी

मशहूर नर्तक अस्ताद देबू (astad deboo) का गुरुवार को मुंबई में निधन हो गया। वह 73 साल के थे। उनके परिवार ने यह जानकारी दी है। सोशल मीडिया पर परिवार ने उनके निधन की सूचना देते हुए बताया कि 10 दिसंबर को तड़के वह दुनिया छोड़कर चले गए। मुंबई में अपने घर पर उन्होंने आखिरी सांस ली। लंबे समय से वह बीमार चल रहे थे। परिवार ने आगे कहा कि वह अपने पीछे अविस्मरणीय प्रस्तुतियों की विरासत छोड़ गए हैं। कला के प्रति अपने समर्पण के कारण उन्होंने हजारों दोस्तों, प्रशंसकों के दिलों में जगह बनाई। 

बढ़ी दाढ़ी, सिर पर पगड़ी, काला चश्मा और फॉर्मल लुक में ऐसे दिखे सलमान खान, जीजा ने शेयर किया वीडियो
बढ़ी दाढ़ी, सिर पर पगड़ी, काला चश्मा और फॉर्मल लुक में ऐसे दिखे सलमान खान, जीजा ने शेयर किया वीडियो

मुंबई. बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टार्स में से एक सलमान खान की फिल्म का इंतजार फैंस काफी समय से कर रहे हैं। सलमान की फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' इसी साल ईद के मौके पर रिलीज होनी थी, लेकिन कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन में फिल्म की शूटिंग ही रुक गई। अब इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई हैं और इसका पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है। इसी बीच सलमान खान ने चुपचाप अपनी अगली फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' की शूटिंग शुरू कर दी है। सलमान के जीजा ने शेयर किया फर्स्ट लुक...

  • < previous
  • 1
  • 2
  • 3
  • ...
  • 934
  • 935
  • 936
  • 937
  • 938
  • 939
  • 940
  • 941
  • 942
  • ...
  • 1318
  • 1319
  • 1320
  • next >
Top Stories