MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • अंबानी के घर आई खुशियां : मुकेश और नीता अंबानी बने दादा-दादी, बहू श्लोका मेहता ने दिया बेटे को जन्म

अंबानी के घर आई खुशियां : मुकेश और नीता अंबानी बने दादा-दादी, बहू श्लोका मेहता ने दिया बेटे को जन्म

मुंबई. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी (mukesh ambani) और नीता अंबानी (nita ambani) दादा दादी बन गए हैं। उनके बेटे आकाश अंबानी (akash ambani) की पत्नी श्लोका मेहता (shloka mehta) ने गुरुवार सुबह 11 बजे बेटे को जन्म दिया। आकाश और श्लोका की शादी 9 मार्च 2019 को हुई थी। उनकी शादी के जश्न की देश-दुनिया में चर्चा रही थी। अंबानी परिवार के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी दी है। बयान में कहा- भगवान कृष्ण के आशीर्वाद एवं कृपा से श्लोका और आकाश अंबानी के घर पर आज बेटे ने जन्म लिया। श्लोका और आकाश भाग्यशाली माता-पिता बन गए हैं। पहली बार दादा और दादी बनने पर नीता और मुकेश अंबानी ने प्रसन्नता जाहिर की है। मां और बेटा दोनों का स्वास्थ्य ठीक है। बच्चे के जन्म के बाद मेहता और अंबानी परिवार में खुशी का माहौल है।

Asianet News Hindi | Updated : Dec 11 2020, 10:00 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
19
Asianet Image

पिछले साल, मुकेश अंबानी की कंपनी, रिलायंस ने लगभग करीब 620 करोड़ रुपए में ब्रिटेन के टॉय ब्रांड हेमली का अधिग्रहण किया था। तब लोग सोशल मीडिया पर मजाक कर रहे थे कि मुकेश अपने आने वाले पोते के लिए पहले से ही खिलौने इकट्ठा कर रहे थे।

29
Asianet Image

आकाश और श्लोका स्कूल फ्रेंड रहे हैं। दोनों की स्कूलिंग धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से हुई। श्लोका ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स डिग्री कंप्लीट की है। बिजनेसलेडी होने के साथ ही श्लोका एक सोशल वर्कर भी हैं। श्लोका ने 2015 में कनेक्ट फॉर नाम से एनजीओ शुरू किया था, जो कि जरूरतमंदों को शिक्षा, भोजन और घर उपलब्ध कराता है।​​​​

39
Asianet Image

आकाश-श्लोका की शादी में देश-विदेश की कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुई थीं। बॉलीवुड के स्टार्स के अलावा हॉलीवुड से भी सेलिब्रिटीज इस शादी में शरीक होने आए थे। श्लोका मेहता देश के दिग्गज हीरा कारोबारी रशेल मेहता (Russel Mehta) की बेटी हैं। 11 जुलाई 1990 को जन्मी श्लोका मेहता 2014 से रोजी ब्लू फाउंडेशन के डायरेक्टर के तौर पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे ConnectFor की को-फाउंडर भी हैं। यह एक एनजीओ (NGO) है।

49
Asianet Image

आकाश और श्लोका का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन स्विट्जरलैंड के सेंट मॉरिट्ज में रखा गया था। यह प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन तीन दिन तक चला था। इस सेलिब्रेशन में भी तमाम बड़ी हस्तियां शामिल रहीं थीं।

59
Asianet Image

श्लोका मेहता और आकाश अंबानी की जोड़ी बहुत ही खूबसूरत है। आकाश अंबानी अब जियो प्लेटफॉर्म्स और रिलायंस रिटेल से जुड़े काम संभाल रहे हैं।

69
Asianet Image

अरबपति फैमिली की बहू होने और काफी लैविश लाइफस्टाइल जीने के बावजूद श्लोका मेहता के मन में गरीबों के लिए बहुत प्यार है। अपने एनजीओ के जरिए वे बेसहारा और गरीब लोगों की मदद करती हैं। 

79
Asianet Image

बिजनेस और एनजीओ से जुड़े काम से फुर्सत मिलने पर श्लोका मेहता पति आकाश अंबानी के साथ आउटिंग पर भी जाती हैं। वे ऐसे पलों को काफी एन्जॉय करती हैं।

89
Asianet Image

श्लोका मेहता बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस हैं, लेकिन उन्हें ज्यादा सजना-संवरना पसंद नहीं है। वे सिंपल तरीके से जीने में और काम करने में यकीन करती हैं, भले ही वह बिजनेस से जुड़ा काम हो या सोशल वर्क का।

99
Asianet Image

श्लोका मेहता का चेहरा-मोहरा अपनी मां मोना मेहता से काफी मिलता-जुलता है। अपनी शादी के मौके पर मां मोना मेहता के साथ हाथों में मेहंदी लगावाए श्लोका मेहता की यह तस्वीर मीडिया में वायरल हो गई थी।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories