MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News

Entertainment News

फीचर्डबॉलीवुडटीवीदक्षिण सिनेमाभोजपुरी
अन्य मनोरंजन समाचार

और खबरें

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस पर बोलीं कंगना रनोट, 'आरोप साबित नहीं हुआ तो लौटा दूंगी पद्मश्री'
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस पर बोलीं कंगना रनोट, 'आरोप साबित नहीं हुआ तो लौटा दूंगी पद्मश्री'

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत के निधन को लेकर कंगना रनोट ने बॉलीवुड के कई प्रोड्यूसर और डायरेक्टर्स पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि इंडस्ट्री में नेपोटिज्म से परेशान होकर सुशांत ने सुसाइड करने का रास्ता चुना। अब इन्हीं आरोपों को लेकर कंगना एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। लेकिन, इस बार उन्होंने दावा किया है कि अगर जांच में आरोप साबित नहीं हुआ तो वो सरकार द्वारा दिया गया सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड पद्मश्री को लौटा देंगी। 

अंदर से इतना शानदार है सलमान खान का घर, लिविंग, सीटिंग से जिम एरिया तक है देखने लायक, PHOTOS
अंदर से इतना शानदार है सलमान खान का घर, लिविंग, सीटिंग से जिम एरिया तक है देखने लायक, PHOTOS

मुंबई. दुनियाभर में कोरोना की दहशत बनी हुई है। हर रोज लोग इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं और कइयों की तो मौत भी हो चुकी है। भारत में कोरोना का असर कम नहीं हुआ है। सरकार ने लोगों की सुविधा और जरूरत को ध्यान में रखते हुए लॉकडाउन के बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की है। आमजनों की तरह की बॉलीवुड भी जरूरत के हिसाब से ही घर से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कई कहानी-किस्से, फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान ने अपनी रिलीज के 5 साल पूरे कर लिए हैं। फिल्म में सलमान के साथ करीना कपूर और हर्षाली मल्होत्रा लीड रोल में थे। इस मौके पर आपको सलमान के घर की फोटोज दिखाने जा रहे है, जो शायद आपने पहले कभी नहीं देखी होगी। अंदर से बहुत ही आलीशान है उनका घर। आपको बता दें कि सलमान अपने फॉर्महाउस में खेती का काम कर रहे हैं।

तेज बुखार में तड़प रही ऐश्वर्या राय, सांस लेने में भी हो रही थी तकलीफ फिर ऐसे संभाला डॉक्टरों ने
तेज बुखार में तड़प रही ऐश्वर्या राय, सांस लेने में भी हो रही थी तकलीफ फिर ऐसे संभाला डॉक्टरों ने

मुंबई. बच्चन परिवार के चार मेंबर इस वक्त कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे हैं। अमिताभ और अभिषेक बच्चन तो पहले से ही नानावटी अस्पताल में भर्ती है। अब ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या को भी अस्पताल में एडमिट किया गया है। अस्पताल में एडमिट होने के दौरान ऐश्वर्या को हल्का बुखार था लेकिन देर रात उनको तेज बुखार हुआ और सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी। वहीं, गले में भी हल्का दर्द था। ऐश को तेज बुखार में तड़पता देख डॉक्टरों ने तुरंत उन्हें दवाई दी, जिसके कुछ समय बाद उनके बुखार पर कंट्रोल किया जा सका। वहीं, उनकी बेटी आराध्या को हल्का बुखार था। आज की बात करें तो मां-बेटी दोनों को स्थिति कंट्रोल में है। दोनों को ही वीआईपी विंग में शिफ्ट किया गया है। फिलहाल, दोनों की ही सेहत में अच्छा सुधार देखने को मिल रहा है।
 

'दिल बेचारा' की शूटिंग से पहले जब डायरेक्टर की बात से गुस्से से आग बबूला हो गई थी एक्ट्रेस
'दिल बेचारा' की शूटिंग से पहले जब डायरेक्टर की बात से गुस्से से आग बबूला हो गई थी एक्ट्रेस

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, इसके गाने यूट्यूब पर रिलीज किए जा चुके हैं, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। कोरोना और लॉकडाउन की वजह से थिएटर्स बंद हैं और ऐसे में इस फिल्म को 24 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा रहा है। मूवी के रिलीज से पहले ही सुशांत की को-एक्ट्रेस संजना सांघी ने शूटिंग के दौरान का किस्सा और अपना एक्सपरियंस शेयर किया है।   

लड़की होने के नाते लोग प्रियंका को सुनाते थे ताने, कहते थे दिल तोड़ देने वाली बात
लड़की होने के नाते लोग प्रियंका को सुनाते थे ताने, कहते थे दिल तोड़ देने वाली बात

मुंबई. प्रियंका चोपड़ा आज यानी की 18 जुलाई को अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उनका जन्म आज ही के दिन 1982 में जमशेदपुर में हुआ था। प्रियंका ना सिर्फ बॉलीवुड में ही बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं। लेकिन, जमेशपुर से हॉलीवुड तक का सफर तय करना उनके लिए आसान नहीं था। जब वो अपने करियर में आगे बढ़ रही थीं तो लोग उन्हें हतोत्साहित कर रहे थे। एक्ट्रेस ने बताया कि वो छोटे शहर में पली-बढ़ी हैं, लेकिन उनके सपने बड़े थे। 

कामयाबी मिलते ही पहले प्यार को भूल गईं प्रियंका चोपड़ा, निक से पहले इन 6 लोगों से रहा अफेयर
कामयाबी मिलते ही पहले प्यार को भूल गईं प्रियंका चोपड़ा, निक से पहले इन 6 लोगों से रहा अफेयर

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा 38 साल की हो गई हैं। 18 जुलाई, 1982 को जमशेदपुर में जन्मीं प्रियंका ने करियर की शुरुआत 2002 में तमिल फिल्म 'थमिझन' से की थी। हालांकि उन्हें पहचान 2003 में आई फिल्म 'अंदाज' से मिली, जिसमें उन्होंने जिया सिंघानिया का किरदार निभाया था। प्रियंका अपने 18 साल के करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 2018 में उन्होंने अमेरिकी सिंगर निक जोनास के साथ शादी कर अपना घर बसा लिया। वैसे, निक जोनास से पहले प्रियंका कई लोगों के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में रहीं। इनमें अक्षय कुमार से लेकर शाहरुख खान ही नहीं, बल्कि एक विदेशी एक्टर भी शामिल है। 

बिल्डिंग में मिला कोरोना मरीज तो डर के मारे शूटिंग पर ही नहीं गई मलाइका, 4 महीने से हैं घर में कैद
बिल्डिंग में मिला कोरोना मरीज तो डर के मारे शूटिंग पर ही नहीं गई मलाइका, 4 महीने से हैं घर में कैद

मुंबई। कोरियोग्राफर टेरेंस लुइस और गीता कपूर ने हाल ही में डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' के लिए शूटिंग कम्प्लीट की। इसके लिए बतौर जज मलाइका अरोड़ा को भी पहुंचना था लेकिन वो शूट पर नहीं आईं। शो में मलाइका की गैरमौजूदगी से लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे थे। यहां तक कि ऐसी अटकलें भी लगाई गईं कि मलाइका ने शो छोड़ दिया है, लेकिन हकीकत कुछ और ही है। 

45 साल की उम्र में मां बनने को लेकर बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'मुझे काफी अजीब लगता है...'
45 साल की उम्र में मां बनने को लेकर बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'मुझे काफी अजीब लगता है...'

मुंबई. शिल्पा शेट्टी इन दिनों लॉकडाउन में परिवार के साथ एन्जॉय कर रही हैं। इस समय वो अपनी पांच महीने की बेटी समिशा शेट्टी के साथ ज्यादा टाइम स्पेंड कर रही हैं। इस साल वो 15 फरवरी को दूसरी बार मां बनी थीं। उनकी बेटी सरोगेसी से जन्म ली थी। ऐसे में हाल ही में उन्होंने 45 साल की उम्र में मां बनने को लेकर बात की और कहा कि इस उम्र में मां बनना आसान नहीं था। उन्हें बहुत अजीब लग रहा था। जब लोग उनसे सवाल करते हैं कि उनकी बेटी कैसी है तो उन्हें बहुत अजीब लगता है। 

पिता बना 'तेरी मिट्टी' गाने का सिंगर, बेटे की फोटो शेयर कर बोला-'पत्नी की दर्द को भुला नहीं सकता'
पिता बना 'तेरी मिट्टी' गाने का सिंगर, बेटे की फोटो शेयर कर बोला-'पत्नी की दर्द को भुला नहीं सकता'

मुंबई. अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' का सबसे हिट सॉन्ग 'तेरी मिट्टी' गाने वाले बी प्राक पिता बन गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम के जरिए दी है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें खूब बधाई दे रहे हैं। इस खास मौके पर वो भावुक दिखे और उन्होंने सोशल मीडिया पर पत्नी के लिए लंबी-चौड़ी पोस्ट लिखी। इस पोस्ट के साथ ही उन्होंने बेटे की फोटो भी शेयर की है। हालांकि, इसमें उन्होंने बेटे का चेहरा छिपा रखा है।  

रिलेशनशिप को लेकर एक्टर ने किया खुलासा, बताया किन खूबियों वाली लड़कियों को करना चाहते हैं डेट
रिलेशनशिप को लेकर एक्टर ने किया खुलासा, बताया किन खूबियों वाली लड़कियों को करना चाहते हैं डेट

मुंबई. कार्तिक आर्यन इंटरनेशनल क्रश बन चुके हैं। उन्हें लड़कियां देखते ही मानो पागल सी हो जाती हैं। उनके साथ सेल्फी के लिए तो भीड़ का सैलाब उमड़ उठता है। कार्तिक अपनी फिल्मों के साथ ही पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। हालांकि, कभी उन्होंने अपनी रिलेशनशिप को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। लेकिन, एक बार इंटरव्यू में उन्होंने जरूर बताया था कि अगर वो किसी लड़की को डेट करेंगे तो उसमें कौन-कौन सी खूबियां होना जरूरी है। 

  • < previous
  • 1
  • 2
  • 3
  • ...
  • 1075
  • 1076
  • 1077
  • 1078
  • 1079
  • 1080
  • 1081
  • 1082
  • 1083
  • ...
  • 1316
  • 1317
  • 1318
  • next >
Top Stories