MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • लड़की होने के नाते लोग प्रियंका को सुनाते थे ताने, कहते थे दिल तोड़ देने वाली बात

लड़की होने के नाते लोग प्रियंका को सुनाते थे ताने, कहते थे दिल तोड़ देने वाली बात

मुंबई. प्रियंका चोपड़ा आज यानी की 18 जुलाई को अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उनका जन्म आज ही के दिन 1982 में जमशेदपुर में हुआ था। प्रियंका ना सिर्फ बॉलीवुड में ही बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं। लेकिन, जमेशपुर से हॉलीवुड तक का सफर तय करना उनके लिए आसान नहीं था। जब वो अपने करियर में आगे बढ़ रही थीं तो लोग उन्हें हतोत्साहित कर रहे थे। एक्ट्रेस ने बताया कि वो छोटे शहर में पली-बढ़ी हैं, लेकिन उनके सपने बड़े थे। 

Asianet News Hindi | Published : Jul 18 2020, 08:19 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
Asianet Image

सपने बड़े होने का जानने के बाद लोग प्रियंका चोपड़ा से लड़की होने पर अफसोस कराने की कोशिश करते थे और कहते थे कि वो लड़की हैं इसलिए उनके ये सपने कभी भी पूरे नहीं हो सकते हैं। एक्ट्रेस ने ये सारी बातें इस साल आयोजित हुए गर्ल अप समिट में बातचीत के दौरान कही।
 

28
Asianet Image

मीडिया रिपोर्ट्स में वॉग के हवाले से कहा जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा ने कहा था कि वो खुद को लकी मानती हैं कि उनके परिवार ने उन्हें बड़े सपने देखने के लिए हतोत्साहित नहीं बल्कि प्रोत्साहित किया था। 

38
Asianet Image

उन्होंने कहा था कि उने परिवार ने उन्हें यहां तक पहुंचाने में हमेशा उनका साथ दिया है। उन सभी ने एक्ट्रेस को विश्वास दिलाया कि वो भी कर सकती हैं और उन्हें ये समझाने में मदद की कि उन्हें भविष्य को खुद से संभाल सकती हैं।

48
Asianet Image

प्रियंका ने आगे कहा कि कोई भी काम छोटा नहीं होता है, बस कमिटमेंट की जरूरत होती है। एक्ट्रेस ने बताया कि भले ही वर्तमान समय में दुनिया वैश्विक बीमारी से लड़ रही है, लेकिन हॉलीवुड एक्टर चाहते हैं कि महिलाएं आगे आएं। यह एक शुरुआत है कि आगे बढ़ो।

58
Asianet Image

महिलाओं का हौसला बढ़ाते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि 'आइए हम उसी बदलाव की मांग करें जिसे हम दुनिया में देखना चाहते हैं ताकि अगली पीढ़ी की लड़कियों को हमारे जैसी लड़ाई न लड़नी पड़े। 

68
Asianet Image

महिलाओं ने हमारे मतदान, अधिकार और काम के लिए लड़ाई लड़ी है। आज हम इस बारे में सोचते भी नहीं हैं। अब आने वाली पीढ़ी की लड़कियों के लिए ऐसा करने की हमारी बारी है।'
 

78
Asianet Image

प्रियंका चोपड़ा ने आखिरी में कहा कि भले ही आपकी एक आवाज हो लेकिन उन्हें उम्मीद है कि सभी इसका इस्तेमाल उन सभी लड़कियों के लिए करेंगे जो नहीं कर सकती हैं। 

88
Asianet Image

'उन सभी लड़कियों के लिए जिन्हें समान अवसर नहीं दिए गए हैं। लेकिन, अगर हम में से हर एक अपनी आवाज उठाता है तो हम एक ऐसी दुनिया का निर्माण करेंगे जहां कोई लड़की चुप नहीं रहेगी।'

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories