Watch Video: दही हांडी इवेंट में विक्की कौशल ने लगाई चार चांद, भारी बारिश में जमकर किया डांस

सोशल मीडिया पर विक्की कौशल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो मुंबई के दही हांडी इवेंट में नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने भारी बारिश में जमकर डांस भी किया।

| Updated : Sep 08 2023, 03:41 PM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल को हाल ही में मुंबई के दही हांडी इवेंट में स्पॉट किया गया। यहां पर वो अपनी अपकमिंग फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' का प्रमोशन करने गए थे। अब जन्माष्टमी के सेलिब्रेशन के मौके पर विक्की ने इवेंट में खूब मस्ती की, जिका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें विक्की भारी बारिश में फैंस के बीच डांस मटकी फोड़ते और डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। अब विक्की का यह अंदाज फैंस को खूब पसंद आया। वहीं सबने वीडियो पर कमेंट कर विक्की की खूब तारीफ की। इस दौरान विक्की ने व्हाइट कुर्ता-पजामा पहना हुआ था, जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे थे।

आपको बता दें विक्की की फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' 22 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में विक्की के अलावा मानुषी छिल्लर, कुमुद मिश्रा, यशपाल शर्मा, मनोज पहावा, सादिया सिद्दीकी, अलका अमीन जैसे कई एक्टर्स हैं।

और पढ़ें..

सारा अली खान और कार्तिक आर्यन बने पड़ोसी, सेलेब्स ने मुंबई के पॉश इलाके में खरीदा करोड़ों का ऑफिस

Related Video