MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Raid 2 ही नहीं, इन 8 अपकमिंग सीक्वल्स से भी धमाल मचाएंगे अजय देवगन!

Raid 2 ही नहीं, इन 8 अपकमिंग सीक्वल्स से भी धमाल मचाएंगे अजय देवगन!

अजय देवगन की अगली फिल्म 'रेड 2' की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। 1 मई को रिलीज होने जा रही यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई सुपरहिट 'रेड' का सीक्वल है। वैसे अजय देवगन की कई फिल्मों के सीक्वल अभी कतार में हैं। उनमें ये 8 भी शामिल…

3 Min read
Gagan Gurjar
Published : Apr 27 2025, 05:42 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
Image Credit : Social Media

दे दे प्यार दे 2 (De De Pyaar De 2)

यह फिल्म 2019 में रिलीज हुई हिट फिल्म 'दे दे प्यार दे' की सीक्वल है। पहले पार्ट का निर्देशन अकीव अली ने किया था। फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू और रकुल प्रीत सिंह की अहम् भूमिका थी। 'दे दे प्यार दे 2' का निर्देशन अंशुल शर्मा कर रहे हैं। फिल्म में अजय देवगन, आर. माधवन और रकुल प्रीत सिंह अहम् रोल में दिखेंगे। यह फिल्म 19 सितम्बर 2025 को रिलीज होगी।

28
Image Credit : Social Media

2.सन ऑफ़ सरदार 2 (Son Of Sardar 2)

इस फिल्म का निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा कर रहे हैं। फिल्म में अजय देवगन के साथ संजय दत्त, सुनील शेट्टी, मृणाल ठाकुर, जूही चावला और संजय मिश्रा की भी अहम् भूमिका होगी। 15 अगस्त 2025 को रिलीज होने जा रही यह फिल्म 2012 में आई हिट फिल्म 'सन ऑफ़ सरदार 2' की सीक्वल है। पहले पार्ट का निर्देशन अश्वनी धीर ने किया था, जिसमें अजय देवगन के अपोजिट सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में नज़र आई थीं।

Related Articles

Related image1
Ajay Devgn की वो 5 फ़िल्में, साउथ में बना जिनका रीमेक, सिर्फ एक हुई थी फ्लॉप
Related image2
Raid 2 में बदल गई अमय पटनायक की पत्नी? अजय देवगन ने आखिर क्यों किया ऐसा?
38
Image Credit : Social Media

3. धमाल 4 (Dhamaal 4)

अजय देवगन, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रितेश देशमुख, संजय मिश्रा, संजीदा शेख और अंजली आनंद की अहम् भूमिका होगी। फिल्म का डायरेक्शन इंद्र कुमार कर रहे हैं। यह फिल्म 2007 में आई सुपरहिट 'धमाल' की सीक्वल है, जिसके पिछले दो पार्ट 'डबल धमाल' (2011) और 'टोटल धमाल' (2019) पहले आ चुके हैं। 'फुल ऑन टोटल धमाल' के नाम से बन रहा चौथा पार्ट 2026 में रिलीज होगा।

48
Image Credit : Social Media

4. गोलमाल 5 (Golmaal 5)

अजय देवगन डायरेक्टर रोहित शेट्टी की 'गोलमाल' फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म 'गोलमाल 5' से फिर पर्दे पर गोलमाल करेंगे। 2006 में इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म आई थी।इसके बाद इसके चार तीन पार्ट 'गोलमाल रिटर्न्स' (2008), 'गोलमाल 3' (2010) और 'गोलमाल अगेन' (2017) आ चुके हैं। पांचवें पार्ट की शूटिंग रोहित शेट्टी जल्दी ही शुरू करेंगे। अभी तक इसकी रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं आई है।

58
Image Credit : Social Media

5. मिशन चुलबुल सिंघम (Mission Chulbul Singham)

यह डायरेक्टर रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की अगली फिल्म और 2011 में शुरू हुई 'सिंघम' फ्रेंचाइजी का अगला पार्ट है। इस फ्रेंचाइजी के पिछले दो पार्ट 'सिंघम रिटर्न्स' (2014) और 'सिंघम अगेन' (2024) पहले पार्ट की तरह ही सफल रहे। चौथे पार्ट में अजय देवगन के साथ सलमान खान भी नज़र आएंगे। सलमान इस फिल्म में इंस्पेक्टर चुलबुल पांडे के किरदार में दिखेंगे। फिल्म अनाउंस हो चुकी है, लेकिन अभी तक शूटिंग और रिलीज डेट को लेकर कोई अपडेट नहीं है।

68
Image Credit : Social Media

6. ऑल द बेस्ट 2 (All The Best 2)

डायरेक्टर रोहित शेट्टी इस बात का इशारा कर चुके हैं कि 2009 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'ऑल द बेस्ट : फन बिगिन्स' के सीक्वल की तैयारी  हैं। उन्होंने 2024 में एक बातचीत के दौरान कहा था कि लोग चाहते हैं कि वे 'ऑल द बेस्ट' का सीक्वल बनाएं। इस पर अभी अपडेट आनी बाक़ी है।

78
Image Credit : Social Media

7. शैतान 2 (Shaitaan 2)

'शैतान' 2024 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म है, जिसमें अजय देवगन के साथ आर. माधवन की भी अहम् भूमिका थी। 2024 में ही ऐसी ख़बरें आई थीं कि अजय देवगन और डायरेक्टर विकास बहल जल्दी ही 'शैतान 2' का ऐलान कर सकते हैं, जिसकी कहानी महाराष्ट्र में ब्लैक मैजिक के केंद्र के तौर पर माने जाने वाले कोकम पर बेस्ड होगी। फिल्म पर ज्यादा अपडेट आनी अभी बाकी है।

88
Image Credit : Social Media

8.दृश्यम 3 (Drishyam 3)

2015 में 'दृश्यम' और 2022 में 'दृश्यम 2' के ब्लॉकबस्टर होने के बाद अजय देवगन 'दृश्यम 3' पर काम कर रहे हैं। माना जा रहा है कि अगस्त में इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है, जिसका निर्देशन अभिषेक पाठक करेंगे। स्टार कास्ट और रिलीज डेट को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
अजय देवगन
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
नवीनतम मनोरंजन समाचार
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved