MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Ramayana Budget: 4000 CR कैसे-कैसे खर्च हुए, जानिए 'रामायण' की लागत की पाई-पाई का हिसाब!

Ramayana Budget: 4000 CR कैसे-कैसे खर्च हुए, जानिए 'रामायण' की लागत की पाई-पाई का हिसाब!

रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का टीजर गुरुवार (2 अप्रैल) को हनुमान जयंती के मौके पर रिलीज किया गया। इस फिल्म का बजट लगभग 4000 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। लेकिन इतना बड़ा बजट कहां-कैसे खर्च हुआ, चलिए हम आपको बताते हैं।

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Apr 03 2026, 05:13 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
सिर्फ मार्केटिंग पर खर्च हो रहे 800 करोड़ रुपए?
Image Credit : Youtube@WorldOfRamayana

सिर्फ मार्केटिंग पर खर्च हो रहे 800 करोड़ रुपए?

आउटलुक बिजनेस नाम के एक फेसबुक पेज की रिपोर्ट के मुताबिक़, 'रामायण' की मार्केटिंग पर मेकर्स बड़ी रकम खर्च कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि भारत में इस माइथोलॉजिकल फिल्म की मार्केटिंग का बजट लगभग 250 करोड़ रुपए जा रहा है, जबकि विदेशों में इस फिल्म की कैंपेनिंग की लागत लगभग 550 करोड़ रुपए आ रही है।

26
'रामायण' 190 से ज्यादा देशों में होगी रिलीज?
Image Credit : Youtube@WorldOfRamayana

'रामायण' 190 से ज्यादा देशों में होगी रिलीज?

रिपोर्ट के मुताबिक़, 'रामायण' संभवतः पहली हिंदी ही नहीं, इंडियन फिल्म भी होगी, जिसे 190 से ज्यादा देशों में रिलीज करने का लक्ष्य बनाया गया है। कथिततौर इसे 30-50 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। लोकल और इंटरनेशनल मार्केट में इसकी AI-पावर्ड रिलीज़ होगी।

यह भी पढ़ें : Ramayana: देश का इकलौता एक्टर, जो 5 बार राम तो 5 बार कर चुका रावण का रोल!

36
स्टार कास्ट की फेस पर 500 करोड़ रुपए का खर्चा
Image Credit : Youtube@WorldOfRamayana

स्टार कास्ट की फेस पर 500 करोड़ रुपए का खर्चा

इसी रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि 'रामायण' की स्टार कास्ट को फिल्म के लिए तगड़ी फीस मिल रही है। सबसे ज्यादा फीस लीड एक्टर रणबीर कपूर ले रहे हैं तो वहीं विलेन का रोल कर रहे यश भी पीछे नहीं हैं। देखें प्रमुख कलाकारों में किसे कितनी फीस मिल रही:-

  • रणवीर कपूर (रोल : भगवान राम) : 150 करोड़ रुपए
  • यश (रोल : रावण): 100-150 करोड़ रुपए
  • सनी देओल (रोल : हनुमान) : 45-50 करोड़ रुपए
  • साई पल्लवी (रोल : माता सीता) : 10-12 करोड़ रुपए

माना जा रहा है कि फिल्म के सभी कलाकारों की फीस मिलाने के बाद यह आंकड़ा 500 करोड़ रुपए तक पहुंच जाएगा।

46
'रामायण' के संगीत पर करोड़ों रुपए खर्च
Image Credit : Youtube@WorldOfRamayana

'रामायण' के संगीत पर करोड़ों रुपए खर्च

इसी रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि मेकर्स 'रामायण' के संगीत पर भी करोड़ों रुपए खर्च कर रहे हैं। म्यूजिक को ग्लोबल हाइक देने के लिए दो बार के ऑस्कर, एक बार के बाफ्टा, तीन बार के गोल्डन ग्लोब और 5 बार के ग्रैमी अवॉर्ड के विजेता इंटरनेशनल कंपोजर और म्यूजिक प्रोड्यूसर हंस जिमर को इससे जोड़ा गया है और उनकी फीस लगभग 70-80 करोड़ रुपए बताई जा रही है। 6 नेशनल, दो ऑस्कर, एक बाफ्टा, एक गोल्डन ग्लोब जैसे अवॉर्ड अपने नाम कर चुके ए.आर. रहमान ने भी 'रामायण' में म्यूजिक दिया है। उनकी फीस लगभग 40-50 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें : Ramayana Teaser देख क्या बोलीं TV की सीता? कहीं ऐसी बात कि हो गई वायरल

56
8 बार की ऑस्कर विजेता कंपनी डिजाइन कर रही VFX
Image Credit : Youtube@WorldOfRamayana

8 बार की ऑस्कर विजेता कंपनी डिजाइन कर रही VFX

'रामायण' के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा हैं, जो दुनिया की सबसे बड़ी स्वतंत्र इंटीग्रेटेड मीडिया सर्विस कंपनी 'प्राइम फोकस' के मालिक हैं। वे ब्रिटिश-इंडियन सहायक कंपनी DNEG के CEO भी हैं, जो विजुअल इफेक्ट्स के लिए मशहूर है। VFX के लिए यह कंपनी 8 बार ऑस्कर अवॉर्ड जीत चुकी है। यही कंपनी 'रामायण' के VFX भी तैयार कर रही है, जिस पर कई सौ करोड़ खर्च होने की चर्चा है।

66
फिल्म के प्रोडक्शन पर भी हुई तगड़ा खर्च
Image Credit : Youtube@WorldOfRamayana

फिल्म के प्रोडक्शन पर भी हुई तगड़ा खर्च

'रामायण' की शूटिंग देश-विदेश की कई लोकेशन पर की गई है और अभी भी जारी है। इसके अलावा कॉस्टयूम, भव्य सेट, ज्वैलरी, अस्त्र-शस्त्र, मेकअप, लाइटिंग आदि को मिलाकर प्रोडक्शन से जुड़े तमाम पहलुओं पर भी मेकर्स का खर्च करोड़ों रुपए आंका जा रहा है। इस तरह फिल्म की शूटिंग से लेकर इसकी रिलीज तक का कुल बजट लगभग 4000 करोड़ रुपए बताया जा रहा है, जो फिल्म के दोनों पार्ट्स का है। दिवाली 2026 पर इस फिल्म का पहला पार्ट और दिवाली 2027 पर फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज होगा।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
बॉक्स ऑफिस (Box Office)
रणबीर कपूर
यश
साई पल्लवी
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Maamla Legal Hai 2 Review: जज बने रवि किशन, अजीबोगरीब केस से भरपूर है नया सीजन
Recommended image2
RAMAYAN की सीता का जलवा, 5 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस हिलाने को तैयार-एक का बजट 4000 करोड़
Recommended image3
Naagin 7: प्रियंका चाहर चौधरी की 'नागिन शो' पर लग सकता है ताला! एकता कपूर को परेशान कर रही ये 2 चीजें
Recommended image4
Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी के शो के 5 फाइनल कंटेस्टेंट के नाम लीक, जानें कब शुरू होगा स्टंट गेम
Recommended image5
Dhurandhar 2 Second Week Thurseday को 2 फिल्मों से पिछड़ी, एक 'बाहुबली 2' तो दूसरी कौन?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved