Malayalam English Kannada Telugu Tamil Bangla Hindi Marathi mynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Ajay Devgn की वो 5 फ़िल्में, साउथ में बना जिनका रीमेक, सिर्फ एक हुई थी फ्लॉप

Ajay Devgn की वो 5 फ़िल्में, साउथ में बना जिनका रीमेक, सिर्फ एक हुई थी फ्लॉप

अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्म 'रेड 2' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। यह फिल्म 1 मई को रिलीज होगी। अजय ने साउथ की कई फिल्मों की रीमेक की है। लेकिन उनकी भी 5 ऐसी फ़िल्में हैं, जिनकी रीमेक साउथ में बनी। डालिए एक नज़र...

Gagan Gurjar | Updated : Apr 20 2025, 11:05 PM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
110
1.बोल बच्चन (2012)
Image Credit : Social Media

1.बोल बच्चन (2012)

इस हिट फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया था। अजय देवगन के साथ इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, असिन थोट्टूमकल, प्राची देसाई और कृष्णा अभिषेक जैसे कलाकारों का भी अहम् रोल था।

210
'बोल बच्चन' साउथ में किस नाम से बनी?
Image Credit : Social Media

'बोल बच्चन' साउथ में किस नाम से बनी?

'बोल बच्चन' की रिलीज के अगले साल ही डायरेक्टर के. विजया भास्कर ने इसका रीमेक तेलुगु में बनाया, जिसका टाइटल था 'मसाला'। फिल्म में वेंकटेश, राम पोथनेनी, अंजलि और शाजान पदमसी की अहम् भूमिका थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एवरेज प्रदर्शन किया था।

Related Articles

अक्षय कुमार की इन 4 फिल्मों का साउथ में बना रीमेक, एक की तो 2 बार हुई नकल!
अक्षय कुमार की इन 4 फिल्मों का साउथ में बना रीमेक, एक की तो 2 बार हुई नकल!
Sunny Deol की वो सुपरहिट फिल्म, जिसके दनादन बने 4 रीमेक, अब एक सुपरस्टार के पास राइट्स
Sunny Deol की वो सुपरहिट फिल्म, जिसके दनादन बने 4 रीमेक, अब एक सुपरस्टार के पास राइट्स
310
2. गोलमाल 3 (2010)
Image Credit : Social Media

2. गोलमाल 3 (2010)

'गोलमाल 3' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। रोहित शेट्टी ने इस फिल्म का निर्देशन किया था। फिल्म में अजय देवगन के अलावा अरशद वारसी, करीना कपूर, मिथुन चक्रवर्ती, तुषार कपूर, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपड़े, रत्ना पाठक और मुरली शर्मा जैसे कलाकार नज़र आए थे।

410
साउथ में 'गोलमाल 3' किस नाम से बनी?
Image Credit : Social Media

साउथ में 'गोलमाल 3' किस नाम से बनी?

'गोलमाल 3' के 4 साल बाद इस फिल्म का तेलुगु रीमेक Pandavulu Pandavulu Tummeda नाम से बनाया गया, जिसके डायरेक्टर श्रीवास थे। फिल्म में मोहन बाबू, मंचू विष्णु, मंचू मनोज, रवीना टंडन, हंशिका मोटवानी, प्रणीता सुभाष, वरुण संदेश और तनिष की अहम् भूमिका थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।

510
3. खाकी (2004)
Image Credit : Social Media

3. खाकी (2004)

अजय देवगन के साथ इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और ऐश्वर्या राय जैसे कलाकार भी दिखे थे। फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एवरेज प्रदर्शन किया था।

610
'खाकी' की साउथ रीमेक
Image Credit : Social Media

'खाकी' की साउथ रीमेक

'खाकी' की रिलीज के 5 साल बाद डायरेक्टर जीविता राजशेखर ने इसका रीमेक तेलुगु में 'सत्यमेव जयते'(2009) नाम से बनाया, जो फ्लॉप हो गया था। फिल्म में राजशेखर, शिवाजी, संजना, नीतू चंद्रा और मिलिंद सोमण जैसे कलाकारों ने अहम् भूमिका निभाई थी।

710
4. भूत (2003)
Image Credit : Social Media

4. भूत (2003)

राम गोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। फिल्म में अजय देवगन के अलावा उर्मिला मातोंडकर, नाना पाटेकर, फरदीन खान, रेखा और तनुजा जैसे कलाकार नज़र आए थे।

810
साउथ में 'भूत' का रीमेक किस नाम से बना
Image Credit : Social Media

साउथ में 'भूत' का रीमेक किस नाम से बना

'भूत' की रिलीज के सालभर बाद डायरेक्टर त्याग राजन ने इसका तमिल रीमेक 'शॉक' (2004) नाम से बनाया। इस फिल्म में प्रशांत, मीना, अब्बास, त्यागराजन, सरत बाबू, सुहासिनी, देवन, के. आर. विजया और कलाईरानी का अहम् रोल था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।

910
5. इश्क (1997)
Image Credit : Social Media

5. इश्क (1997)

इंदर कुमार के निर्देशन में बनी इस कॉमेडी-एक्शन ड्रामा में अजय देवगन के साथ आमिर खान, जूही चावला और काजोल भी मुख्य भूमिका थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी।

1010
साउथ में 'इश्क' किस नाम से बनी?
Image Credit : Social Media

साउथ में 'इश्क' किस नाम से बनी?

'इश्क' की रिलीज के 10 साल बाद 2007 में कन्नड़ में इसका रीमेक रिलीज हुआ। फिल्म का टाइटल था Snehana Preethina.शाहूराज शिंदे के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दर्शन, आदित्य, सिंधु तोलानी और लक्ष्मी राय की मुख्य भूमिका थी। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिलाजुला रिस्पॉन्स मिला था।

Gagan Gurjar
About the Author
Gagan Gurjar
गगन पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। वर्तमान में वे डिप्टी न्यूज एडिटर हैं और एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। वे मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि रखते हैं। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है। Read More...
अजय देवगन
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
नवीनतम मनोरंजन समाचार
 
Recommended Stories
Top Stories