- Home
- Entertainment
- Rajpal Yadav Cheque Bounce Case में बड़ा ट्विस्ट, भड़के जज ने क्यों कहा- कमज़ोर मत समझो
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case में बड़ा ट्विस्ट, भड़के जज ने क्यों कहा- कमज़ोर मत समझो
दिग्गज एक्टर राजपाल यादव चेक बाउंस केस की वजह से फिर सुर्ख़ियों में हैं। 9 करोड़ रुपए के कर्ज मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें कोई राहत नहीं दी और गुरुवार को फैसला सुरक्षित रख लिया। सुनवाई के दौरान जज और एक्टर के बीच तीखी बहस देखने को मिली।

कोर्ट में राजपाल यादव पर फूटा जज का गुस्सा
दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान जस्टिस स्वर्ण कांत शर्मा ने राजपाल यादव के रुख पर नाराजगी जताई। उन्होंने साफ कहा, "अगर जज आपसे अच्छे से बात कर रहा है तो कभी यह मत सोचिए कि जज कमजोर है।"
कोर्ट की राजपाल यादव को दो टूक- भुगतना कीजिए
कोर्ट ने यह भी कहा, "आप कह रहे हैं कि आप भुगतान करने को तैयार हैं, लेकिन आपके वकील कह रहे हैं कि जेल जा चुके हैं इसलिए नहीं देंगे। अगर आप भुगतान को तैयार हैं, तो मैं यह मामला क्यों सुन रही हूं? भुगतान कीजिए।”
यह भी पढ़ें : 'वो मुझे जानते नहीं', चेक बाउंस केस के बीच किसके कमेंट पर भड़के राजपाल यादव?
राजपाल यादव ने मांगी 30 दिन की मोहलत. कोर्ट ने ठुकराई
सुनवाई के दौरान राजपाल यादव ने कोर्ट से 6 करोड़ रुपए चुकाने के लिए 30 दिन का समय मांगा। हालांकि, जज ने साफ इनकार कर दिया और कहा, “नहीं मतलब नहीं। मैं फैसला सुरक्षित रख रहा हूं, और ज्यादा समय नहीं दूंगी।"
राजपाल यादव कोर्ट में इमोशनल हुए
दिल्ली हाईकोर्ट का रुख देखने के बाद राजपाल यादव इमोशनल हो गए और बोले, "मैं भावुक नहीं हूं, मुझे 5 बार और जेल भेज दीजिए।” इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि आर्थिक तंगी के चलते उन्हें अपने पांच फ्लैट बेचने पड़े।
यह भी पढ़ें : Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव ने बताई असली वजह, बोले- ‘बात सिर्फ पैसे की नहीं...’
2010 से शुरू हुआ मामला, फिल्म फ्लॉप से बढ़ी परेशानी
यह मामला 2010 का है, जब राजपाल यादव ने ‘अता पता लापता’ फिल्म के लिए 5 करोड़ रुपए का लोन लिया था। 2012 में फिल्म के फ्लॉप होने के बाद वह रकम नहीं चुका पाए। 2018 में उन्हें चेक बाउंस केस में 6 महीने की सजा हुई, जिसे 2019 में भी बरकरार रखा गया। बाद में ब्याज के साथ रकम करीब 9 करोड़ रुपए हो गई। कुछ भुगतान के बाद इसी साल फ़रवरी में उन्हें अंतरिम जमानत मिली थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।