JEE Main 2026 State Wise Toppers: JEE Main 2026 Paper 1 रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। यहां देखें स्टेट वाइज टॉपर्स की पूरी लिस्ट और उनके NTA स्कोर। राजस्थान और आंध्र प्रदेश के छात्रों ने 100 NTA स्कोर के साथ टॉप किया है।
JEE Main 2026 State wise Toppers List: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने आज JEE Main 2026 Paper 1 (B.E./B.Tech.) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जनवरी 2026 में आयोजित इस परीक्षा में देश-विदेश के कुल 13,55,293 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया और 13,04,653 उम्मीदवार ने परीक्षा में हिस्सा लिया। यानी लगभग 96% कैंडिडेट्स परीक्षा में उपस्थित रहे, जो पिछले साल की तुलना में थोड़ी अधिक उपस्थिति दर्शाता है। इस बार JEE Main 2026 परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में 13 भाषाओं में आयोजित की गई थी- असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू। विदेशों में भी उम्मीदवारों के लिए विकल्प उपलब्ध थे। कुल 15 अंतरराष्ट्रीय सेंटर में परीक्षा हुई, जिनमें मना, दोहा, दुबई, काठमांडू, मस्कट, रियाध, शारजाह, सिंगापुर, कुवैत सिटी, कुआलालंपुर, लागोस, वेस्ट जावा, वॉशिंगटन, म्यूनिख और अबू धाबी शामिल हैं। एनटीए ने जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट के साथ स्टेटवाइज टॉपर्स लिस्ट और उनके एनटीए स्कोर भी जारी किए हैं। नीचे देखें स्टेटवाइज टॉपर्स लिस्ट और कौन सा राज्य निकला आगे।
जेईई मेन 2026 स्टेट वाइज टॉपर्स लिस्ट
एनटीए ने रिजल्ट के साथ स्टेट वाइज टॉपर्स की सूची भी जारी की है। इस बार कई राज्यों में 100 NTA स्कोर पाने वाले टॉपर्स हैं। नीचे देखें पूरी टॉपर्स लिस्ट और उनका एनटीए स्कोर-
- दिल्ली (NCT): श्रेयस मिश्रा- 100.0000000
- आंध्र प्रदेश: नरेंद्रबू गारी महित, पसाला महित- 100.0000000
- बिहार: शुभम कुमार- 100.0000000
- राजस्थान: कबीर चिल्लर, चिरंजीब कर, अर्णव गौतम- 100.0000000
- ओड़िशा: भावेश पट्र- 100.0000000
- हरियाणा: अनय जैन- 100.0000000
- महाराष्ट्र: माधव विराडिया- 100.0000000
- गुजरात: पुरोहित निमय- 100.0000000
- तेलंगाना: माहिश्वरी- 100.0000000
- उत्तर प्रदेश: उत्कर्ष- 99.9992497
- कर्नाटक: ए विष्णु साई तेजा- 99.9992454
- तमिलनाडु: अजय पी- 99.9992380
- मध्य प्रदेश: बेन्डले रिद्धेश अनंत- 99.9992186
- पश्चिम बंगाल: कुंतल चौधुरी- 99.9984908
- पंजाब: भरत बंसल- 99.9976982
- चंडीगढ़: कपिश मित्तल, आदित्य गुप्ता- 99.9945899
- छत्तीसगढ़: युग महेश्वरी- 99.9937491
- असम: यशराज सिंह- 99.9811354
- झारखंड: वैष्णवी कुमारी- 99.9775257
- केरल: वैष्णवेन- 99.9763781
- पुडुचेरी: एच कार्तिकेयन- 99.9630985
- उत्तराखंड: रोहित- 99.9392562
- विदेश (Outside India): डेविस साजू जॉन- 99.9148010
- सिक्किम: शौर्य वीर सिंह- 99.8840696
- त्रिपुरा: अदिराज साह- 99.8611562
- हिमाचल प्रदेश: रमन सैनी- 99.8503435
- जम्मू और कश्मीर: अमितेश्वर सिंह, अभिनव बट्टा- 99.8351331
- गोवा: तानय अजीत प्रभु- 99.8251735
- दमन और दीव: हर्ष अग्रवाल- 99.7749684
- अरुणाचल प्रदेश: ऐमान तनीष- 99.7366348
- दादरा और नगर हवेली: मनोजिज दास- 99.2332087
- मेघालय: उपाध्याय- 98.9615457
- मणिपुर: क्लिंटन अकोइजाम- 98.8584081
- अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह: हेमाक्षी कुमार- 98.2660419
- लद्दाख: जिगमेत रिनचेन नुर्बू- 95.1448092
- नागालैंड: खुशी साह लल्लुंग मुआना- 94.5171782
- मिजोरम: खेलटे- 90.3855086
- लक्षद्वीप: राययान जाकी बी एन- 89.1111367
जेईई मेन 2026 सेशन 1 में सबसे ज्यादा 3 टॉपर्स राजस्थान से
इस बार राजस्थान और आंध्र प्रदेश के नाम सबसे ज्यादा 100 स्कोर वाले टॉपर्स आए हैं। राजस्थान के तीन उम्मीदवार- कबीर चिल्लर, चिरंजीब कर और अर्णव गौतम और आंध्र प्रदेश के दो उम्मीदवार नरेंद्रबू गारी महित और पसाला महित ने 100 NTA स्कोर हासिल किया। दिल्ली, बिहार, ओड़िशा, हरियाणा, महाराष्ट्र, गुजरात और तेलंगाना ने भी 100 NTA स्कोर के टॉपर्स दिए हैं।


