JEE Main 2026 Result Declared: जेईई मेन 2026 सेशन 1 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल कैंडिडेट NTA के ऑफिशियल पोर्टल jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड करें। वैकल्पिक डायरेक्ट लिंक नीचे भी उपलब्ध है।

JEE Main Result 2026 Released: JEE Main 2026 सेशन 1 परीक्षा में शामिल छात्रों का इंतजार समाप्त हो चुका है। परीक्षा कराने वाली एजेंसी National Testing Agency (NTA) ने आज 16 फरवरी 2026 को रिजल्ट जारी कर दिया है। एनटीए की ओर से साफ किया गया है कि उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट National Testing Agency के JEE पोर्टल jeemain.nta.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। जेईई मेन सेशन 1 फाइनल आंसर की पहले ही जारी की जा चुकी है। रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध है।

कैसे चेक करें JEE Main Result 2026

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • “JEE Main Session 1 Scorecard” लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगे गए स्थान पर अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • अब अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।

JEE Main Result 2026 Scorecard Download Direct Link Here

क्या है जेईई मेन मार्किंग स्कीम?

MCQ सवालों के लिए

  • सही जवाब: +4 अंक
  • गलत जवाब: -1 अंक
  • बिना जवाब/रिव्यू पर छोड़ा: 0 अंक
  • एक से ज्यादा सही विकल्प होने पर: सही विकल्प चुनने वालों को +4
  • सवाल ड्रॉप होने पर: सभी को पूरे अंक मिलेंगे

न्यूमेरिकल वैल्यू सवालों के लिए

  • सही जवाब: +4 अंक
  • गलत जवाब: -1 अंक
  • बिना जवाब: 0 अंक
  • सवाल गलत पाए जाने या हटाए जाने पर: सभी को +4 अंक मिलेंगे

क्या जेईई मेन कैंडिडेट को री-चेकिंग का मौका मिलेगा?

NTA के अनुसार JEE Main रिजल्ट की दोबारा जांच या री-इवैल्यूएशन की कोई व्यवस्था नहीं है। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद उसी को अंतिम माना जाएगा।

कौन दे सकता है JEE Advanced?

JEE Main 2026 के बीई/बीटेक पेपर में टॉप 2.5 लाख सफल उम्मीदवार ही JEE Advanced परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। इसी परीक्षा के स्कोर के माध्यम से देश के आईआईटी संस्थानों में एडमिशन मिलता है।

क्या है JEE Main का महत्व?

Joint Entrance Examination Main देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में से एक है। यह परीक्षा Indian Institutes of Technology (IIT) में एडवांस्ड के जरिए एडमिशन के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट का काम करती है। इसके अलावा एनआईटी, आईआईआईटी और कई सरकारी व निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों में भी इसी स्कोर के आधार पर एडमिशन मिलता है।

कब हुई थी जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा?

सेशन 1 की परीक्षा जनवरी में कई तारीखों पर आयोजित की गई थी। पेपर 1 (बीई/बीटेक) की परीक्षा 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी 2026 को दो शिफ्ट में हुई। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित हुई थी। पेपर 2 (बीआर्क/बीप्लानिंग) 29 जनवरी को एक ही शिफ्ट में आयोजित किया गया। प्रोविजनल आंसर की 4 फरवरी को जारी हुई थी और 6 फरवरी तक छात्रों को आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था।