JEE Main 2026 Toppers List Names: JEE Main 2026 Paper 1 रिजल्ट घोषित हो गया है। यहां देखें 100 प्रतिशत परसेंटाइल टॉपर्स की पूरी लिस्ट और स्टेट, जिसमें श्रेयस मिश्रा, नरेन्द्रबाबू गारी, शुभम कुमार, कबीर छिल्लर और अन्य 12 टॉपर्स शामिल हैं।

JEE Main 2026 Toppers List: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने आज JEE Main 2026 Paper 1 (B.E./B.Tech.) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जनवरी 2026 में आयोजित इस परीक्षा में देश-विदेश के कुल 13,55,293 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया और 13,04,653 उम्मीदवार ने परीक्षा में हिस्सा लिया। यानी लगभग 96% कैंडिडेट परीक्षा में उपस्थित रहे। रिजल्ट के साथ ही एनटीए ने जेईई मेन सेशन 1 पेपर 1 टॉपर्स लिस्ट भी जारी कर दी है। दिल्ली के श्रेयस मिश्रा टॉप किया है। कुल 12 कैंडिडेट्स को 100 पर्सेंटाइल मिले हैं। नीचे देखें जेईई मेन सेशन 1 टॉपर्स लिस्ट, नाम।

JEE Main 2026 Toppers: इस साल 12 कैंडिडेट को 100 परसेंटाइल

इस साल JEE Main Paper 1 में 100 परसेंटाइल स्कोर करने वाले टॉपर्स हैं-

  1. श्रेयस मिश्रा- दिल्ली (NCT)
  2. नरेन्द्रबाबू गारी माहित- आंध्र प्रदेश
  3. शुभम कुमार- बिहार
  4. कबीर छिल्लर- राजस्थान
  5. चिरंजीब कर- राजस्थान
  6. भावेश पात्रा- ओडिशा
  7. अनय जैन- हरियाणा
  8. अर्णव गौतम- राजस्थान
  9. पासाला मोहित- आंध्र प्रदेश
  10. माधव विरडिया- महाराष्ट्र
  11. पुरोहित निमय- गुजरात
  12. विवान शरद महिश्वरी- तेलंगाना

13 भाषाओं में हुई थी कंप्यूटर बेस्ड जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा 2026

जेईई मेन परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में आयोजित हुई। भाषाों में असमिया, बंगाली, अंग्रेज़ी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, उर्दू शामिल थे। विदेशों में परीक्षा के लिए विकल्प भी थे। 15 शहरों में सेंटर था जिसमें मना, दोहा, दुबई, काठमांडू, मस्कट, रियाध, शारजाह, सिंगापुर, कुवैत सिटी, कुआलालंपुर, लागोस, वेस्ट जावा, वाशिंगटन, म्यूनिख और अबू धाबी शामिल थे।

जेईई मेन सेशन 1 2026 के लिए कितने कैंडिडेट थे रजिस्टर्ड और कितने उपस्थित हुए?

जेईई मेन सेशन 1 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले कैंडिडेट्स-

  • जनरल: महिला- 1,65,622, पुरुष- 3,08,011, कुल- 4,73,633
  • जनरल EWS: महिला- 53,824, पुरुष- 1,10,436, कुल- 1,64,260
  • OBC-NCL: महिला- 1,86,607, पुरुष- 3,47,364, कुल- 5,33,971
  • SC: महिला- 46,440, पुरुष- 90,767, कुल- 1,37,207
  • ST: महिला- 15,324, पुरुष- 30,898, कुल- 46,222

जेईई मेन 2026 सेशन 1 परीक्षा में उपस्थिति कैंडिडेट्स

  • जनरल: महिला- 1,57,747, पुरुष- 2,95,078, कुल- 4,52,825
  • जनरल EWS: महिला- 52,904, पुरुष- 1,08,054, कुल- 1,60,958
  • OBC-NCL: महिला- 1,80,476, पुरुष- 3,36,860, कुल- 5,17,336
  • SC: महिला- 43,998, पुरुष- 85,904, कुल- 1,29,902
  • ST: महिला- 14,443, पुरुष- 29,189, कुल- 43,632

बता दें कि जेईई मेन Paper 2 (B.Arch/B.Planning) के नतीजे बाद में घोषित होंगे। उम्मीदवार अपने NTA स्कोर कार्ड और रैंक आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर चेक कर सकते हैं।