- Home
- Business
- शेयर बाजार में हाहाकार: कोटक-बजाज समेत इन 10 स्टॉक्स में मची भगदड़, 90 मिनट में ही डूबा पैसा
शेयर बाजार में हाहाकार: कोटक-बजाज समेत इन 10 स्टॉक्स में मची भगदड़, 90 मिनट में ही डूबा पैसा
Stock Market Crash Today: शेयर बाजार के खुलते ही आज हाहाकार मच गया। मिडिल ईस्ट जंग और $114 पार पहुंचे कच्चे तेल ने निवेशकों के होश उड़ा दिए हैं। शुरुआती 90 मिनट में सेंसेक्स 980 अंक से ज्यादा लुढ़का। इस दौरान निफ्टी-50 के 10 स्टॉक्स सबसे ज्यादा टूटे

Kotak Mahindra Bank Share
बाजार खुलने के पहले डेढ़ घंटे में कोटक बैंक निफ्टी का सबसे बड़ा लूजर बनकर उभरा है। शेयर करीब 3.44% टूटकर ₹353.55 के स्तर पर आ गया है। ₹366.15 की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले आज यह ₹361 पर खुला और देखते ही देखते ₹351.70 के निचले स्तर तक जा गिरा।
Axis Bank Share
निफ्टी को नीचे खींचने में एक्सिस बैंक का भी बड़ा हाथ है। शुरुआती कारोबार में यह शेयर 2.89% फिसल गया है। ₹1,205.20 पर बंद होने वाला यह शेयर आज ₹1,185 पर खुला और ₹1,153.90 के लो लेवल तक पहुंच गया।
Shriram Finance Share
नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों (NBFC) में श्रीराम फाइनेंस आज सबसे ज्यादा पिटने वाला शेयर है। करीब 2.79% की गिरावट के साथ यह शेयर ₹878 के पास ट्रेड कर रहा है। दिन के दौरान इसने ₹874.40 का निचला स्तर छुआ।
Grasim Industries Share
आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी ग्रासिम के शेयरों में आज 2.47% की कमजोरी देखी जा रही है। ₹2,628.20 की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले शेयर ₹2,563.20 पर आ गया है।
Bajaj Finance Share
रिटेल इन्वेस्टर्स का चहेता बजाज फाइनेंस आज लाल निशान में गहरे गोते लगा रहा है। करीब 2.42% की गिरावट के साथ यह शेयर ₹823.40 के स्तर पर पहुंच गया है। आज सुबह यह ₹831 पर खुला था लेकिन बिकवाली के दबाव में ₹821.60 के निचले स्तर तक फिसल गया।
Bharti Airtel Share
पिछले कुछ समय से मजबूती दिखा रहा भारती एयरटेल आज बाजार की गिरावट की चपेट में आ गया है। शेयर में 2.29% की गिरावट दर्ज की गई है और यह ₹1,801.70 पर ट्रेड कर रहा है।
SBI Life Insurance Share
एसबीआई लाइफ के शेयरों में आज 2.19% की गिरावट देखी जा रही है। ₹1,837.60 पर बंद हुआ यह शेयर आज ₹1,792 के लो लेवल तक जा चुका है।
Tata Steel Share
मिडिल ईस्ट में जंग छिड़ने से ग्लोबल सप्लाई चेन प्रभावित होने का डर है। इसका सीधा असर टाटा स्टील पर पड़ा है, जिसका शेयर 2.18% टूटकर ₹189.01 पर आ गया है।
Bajaj Finserv Share
बजाज फाइनेंस के साथ-साथ बजाज फिनसर्व में भी आज 2.04% की कमजोरी दिख रही है। यह शेयर ₹1,694.70 की क्लोजिंग के मुकाबले ₹1,660.20 पर ट्रेड कर रहा है।
Max Healthcare Share
निफ्टी के टॉप-10 लूजर्स की लिस्ट में आखिरी नाम मैक्स हेल्थकेयर का है। शुरुआती डेढ़ घंटे के भीतर यह शेयर 1.97% तक फिसलकर ₹955.90 पर आ गया है। इसने दिन के दौरान ₹948.40 का निचला स्तर छुआ।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों (Informational Purposes) के लिए है। यहां दिए गए स्टॉक्स डिटेल्स nseindia.com के अनुसार सुबह 10.30 बजे तक के अपडेट्स हैं, जो समय के साथ बदल सकते हैं। इसे निवेश की सलाह न मानें। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी तरह के निवेश या ट्रेडिंग से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट या वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से सलाह जरूर लें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

