- Home
- Business
- Top Defense Stocks: ₹415 का शेयर बनेगा रॉकेट, ब्रोकरेज ने इस डिफेंस स्टॉक को बताया नंबर-1
Top Defense Stocks: ₹415 का शेयर बनेगा रॉकेट, ब्रोकरेज ने इस डिफेंस स्टॉक को बताया नंबर-1
Best Defense Stocks to Buy: दुनियाभर में तनाव और जंग के बदलते तरीकों ने डिफेंस सेक्टर की किस्मत चमका दी है।ब्रोकरेज फर्म Nuvama ने अपनी ताजा रिपोर्ट में 5 शेयरों के नाम बताए हैं, जो 62% तक रिटर्न दे सकते हैं। इसमें ₹415 वाले शेयर को टॉप पिक बताया है

₹415 वाला शेयर कौन-सा है?
ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने 5 डिफेंस स्टॉक्स को अपनी 'Buy' लिस्ट में रखा है। पहले नंबर पर भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL) है, जिसे डिफेंस सेक्टर का सबसे दमदार स्टॉक बताया है। आज बुधवार को दोपहर 2.30 बजे तक इसकी कीमत ₹415.75 के करीब है। ब्रोकरेज का मानना है कि यह जल्द ही ₹525 के लेवल को छू सकता है। इसमें 29-35% तक की तेजी आ सकती है।
BEL Share को नंबर-1 मानने की 3 बड़ी वजह
स्वदेशी तकनीक: कंपनी विदेशी सामान के बजाय अपनी टेक्नोलॉजी पर ज्यादा भरोसा करती है।
नया प्रोजेक्ट: कंपनी का QRSAM (मिसाइल प्रोजेक्ट) इसके शेयर के लिए रॉकेट का काम करेगा।
मजबूत ऑर्डर बुक: कंपनी के पास काम की कोई कमी नहीं है, जो भविष्य में अच्छी ग्रोथ की गारंटी देता है।
इन 4 शेयरों पर भी ब्रोकरेज बुलिश
Bharat Dynamics Share: यह स्टॉक इस लिस्ट का असली छुपा रुस्तम है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि यह 62% तक उछल सकता है। इसका टारगेट प्राइस ₹1,900 रखा गया है।
HAL Share: फाइटर जेट बनाने वाली इस कंपनी में 31% से ज्यादा की बढ़त की संभावना है। इसका टारगेट ₹4,800 है।
Solar Industries Share: इसमें करीब 26% की तेजी आ सकती है, टारगेट ₹15,800 है।
Data Patterns Share: मिड-टर्म ग्रोथ के लिए यह एक अच्छा विकल्प है, जिसमें 10% की बढ़त दिख रही है।
अब मिसाइल ही नहीं, 'साइबर और स्पेस' से जीते जाएंगे युद्ध
नुवामा की रिपोर्ट में एक बहुत दिलचस्प बात कही गई है। अब युद्ध सिर्फ जमीन या समंदर तक सीमित नहीं रह गए हैं। आने वाला समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ड्रोन स्वार्म और सैटेलाइट सर्विलांस का है। जिसका असर इनसे जुड़ी कंपनियों के स्टॉक्स पर देखने को मिल सकता है।
डिफेंस स्टॉक्स में निवेश क्यों बढ़ रहा है?
भारत अब अपने 65% डिफेंस उपकरण खुद बना रहा है। आकाश मिसाइल और ब्रह्मोस जैसे प्रोजेक्ट्स ने भारत को आत्मनिर्भर बनाया है। यही वजह है कि डिफेंस स्टॉक्स में निवेश करना समझदारी भरा निवेश भी बन गया है और लोग इसकी ओर आकर्षित हो रहे हैं।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। इसमें दिए गए शेयर टारगेट ब्रोकरेज फर्म की रिपोर्ट पर आधारित है। यह सिर्फ सूचना के उद्देश्य से है और इसे निवेश की सलाह (Investment Advice) न माना जाए। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट या वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से सलाह जरूर लें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

