- Home
- Business
- Suzlon Energy Share: ₹40 वाला शेयर बनेगा 'पैसा छापने' की मशीन? ब्रोकरेज ने दिया बड़ा टारगेट
Suzlon Energy Share: ₹40 वाला शेयर बनेगा 'पैसा छापने' की मशीन? ब्रोकरेज ने दिया बड़ा टारगेट
Suzlon Energy Share Price Target: कई ऐसे शेयर होते हैं जो कुछ समय शांत रहते हैं, लेकिन अचानक चर्चा में आ जाते हैं। इन दिनों सुजलॉन एनर्जी भी ऐसा ही कर रहा है। कीमत ₹40 के आसपास है, लेकिन ब्रोकरेज का मानना है, इसमें अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है।

सुजलॉन एनर्जी शेयर प्राइस
आज मंगलवार, 10 मार्च को दोपहर 3 बजे तक सुजलॉन एनर्जी का शेयर करीब 4.54% की तेजी के साथ ₹41.42 के आसपास ट्रेड करता दिखा। इससे पहले यह ₹38.17 तक गिरकर साल का सबसे निचला स्तर भी छू चुका है। ट्रेडिंग के दौरान शेयर ने लगभग ₹40.65 का हाई और ₹40.03 का लो भी बनाया। कंपनी का मार्केट कैप करीब ₹55 हजार करोड़ के आसपास है। पिछले एक साल में शेयर में अच्छी तेजी देखने के बाद कुछ निवेशकों ने मुनाफावसूली की, जिसकी वजह से हाल के दिनों में कीमत में उतार-चढ़ाव दिखाई दे रहा है।
Suzlon Energy के नतीजे रहे मजबूत
शेयर की कीमत भले ही दबाव में दिख रही हो, लेकिन कंपनी के फाइनेंशियल नतीजे मजबूत रहे हैं। दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट करीब 15% बढ़कर ₹445 करोड़ से ज्यादा हो गया। पिछले साल इसी अवधि में यह करीब ₹386 करोड़ था। कमाई के मामले में भी कंपनी ने अच्छी बढ़त दिखाई। कंपनी की रेवेन्यू लगभग 42% बढ़कर ₹4,228 करोड़ के आसपास पहुंच गई। यह बढ़त बताती है कि रिन्यूएबल एनर्जी, खासकर विंड पावर सेक्टर में मांग तेजी से बढ़ रही है।
सुजलॉन एनर्जी के शेयर में Buy कॉल
ब्रोकरेज हाउस ICICI Securities ने Suzlon पर अपना Buy रेटिंग बनाए रखा है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने पिछले कुछ सालों में अपनी फाइनेंशियल हालत काफी सुधारी है। पहले कंपनी पर भारी कर्ज था, लेकिन अब धीरे-धीरे कर्ज कम किया गया है। कुछ साल पहले कंपनी पर करीब ₹12,000 करोड़ के आसपास कर्ज था। अब कंपनी ने कई कदम उठाकर इसे काफी कम कर दिया है। इसके अलावा कंपनी ने इक्विटी के जरिए भी फंड जुटाया, जिससे बैलेंस शीट मजबूत हुई।
सुजलॉन एनर्जी नेट कैश कंडीशन में
ब्रोकरेज रिपोर्ट के मुताबिक 2024 तक आते-आते कंपनी की स्थिति काफी बेहतर हो गई। कंपनी के पास करीब ₹1,300 करोड़ के आसपास कैश रिजर्व है और बैलेंस शीट पहले के मुकाबले काफी मजबूत हो चुकी है। इसका मतलब यह है कि कंपनी अब पहले की तुलना में ज्यादा स्थिर स्थिति में खड़ी है।
विंड एनर्जी सेक्टर में बड़ा मौका
भारत में रिन्यूएबल एनर्जी की मांग तेजी से बढ़ रही है। सरकार भी साफ ऊर्जा पर जोर दे रही है। रिपोर्ट के मुताबिक सरकार हर साल करीब 10 गीगावॉट विंड पावर प्रोजेक्ट के टेंडर लाने की योजना बना रही है। ऐसे में सुजलॉन जैसी कंपनियों को बड़ा फायदा मिल सकता है क्योंकि यह देश की प्रमुख विंड टरबाइन बनाने वाली कंपनियों में से एक है। कंपनी की ऑर्डर बुक भी अच्छी स्थिति में बताई जा रही है। जनवरी 2026 तक कंपनी के पास करीब 6.4 गीगावॉट का ऑर्डर मौजूद है। यह ऑर्डर कंपनी की डिलीवरी क्षमता के मुकाबले कई गुना ज्यादा है, जिससे आने वाले समय में बिजनेस ग्रोथ की उम्मीद बढ़ती है।
सुजलॉन एनर्जी का टारगेट क्या है?
ब्रोकरेज ICICI Securities ने इस शेयर के लिए करीब ₹65 का टारगेट प्राइस दिया है। अगर शेयर ₹40 के आसपास से इस स्तर तक जाता है तो निवेशकों को अच्छा रिटर्न मिल सकता है। मतलब शेयर में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार या मार्केट एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

