MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • ईरान के 'ऑयल हब' पर बड़ा हमला: क्या भारत में महंगा हो जाएगा पेट्रोल? समझें कच्चे तेल का नया गणित

ईरान के 'ऑयल हब' पर बड़ा हमला: क्या भारत में महंगा हो जाएगा पेट्रोल? समझें कच्चे तेल का नया गणित

Iran Israel War Oil Impact: इजराइल ने ईरान के 'ऑयल हब' खार्ग आइलैंड पर हमला कर उसके सबसे बड़े तेल टर्मिनल को निशाना बनाया है। इस खबर से ग्लोबल मार्केट में खलबली मच गई है। ऐसे में सवाल है क्या भारत में पेट्रोल महंगा हो सकता है? आसान तरीके से समझिए…

3 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Apr 07 2026, 05:48 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : Getty

खार्ग आइलैंड पर हमला क्यों है बड़ी बात?

खार्ग आइलैंड ईरान की 'पावर' है। ईरान जितना भी कच्चा तेल दुनिया को बेचता है, उसका 80 से 90% हिस्सा इसी अकेले आइलैंड से होकर गुजरता है। यहां से हर दिन करीब 70 लाख बैरल तेल जहाजों में भरा जा सकता है। इस आइलैंड पर करीब 3 करोड़ बैरल तेल जमा रखने की क्षमता है। तेल की बिक्री ही ईरान की सेना और सरकार की सबसे बड़ी ताकत है। अगर यह बंद हुआ, तो ईरान आर्थिक रूप से टूट सकता है।

25
Image Credit : Getty

डोनाल्ड ट्रंप की डेडलाइन और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक सख्त डेडलाइन दी है। बुधवार सुबह 5:30 बजे (भारतीय समयानुसार) तक अगर ईरान होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोलता है, तो भीषण हमले किए जाएंगे। यह वही समुद्र का संकरा रास्ता है, जहां से दुनिया का 20% तेल गुजरता है। जानकार मान रहे हैं कि अगर यहां से सप्लाई रुकी, तो कच्चे तेल की कीमत $10 प्रति बैरल तक तुरंत बढ़ सकती है।

Related Articles

Related image1
एक सैनिक के लिए अमेरिका ने क्यों फूंक दिए 1000 करोड़?
Related image2
ईरान में 13,000 टारगेट हिट, 155+जहाज़ तबाह-अब तक कितना घातक रहा US का ऑपरेशन 'Epic Fury'?
35
Image Credit : Asianet News

भारत पर इसका क्या असर हो सकता है?

भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर तेल दूसरे देशों से खरीदता है। जब इंटरनेशनल मार्केट में कच्चा तेल महंगा होता है, तो सरकारी तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने पर मजबूर हो जाती हैं।जानकारों का कहना है कि अगर खार्ग आइलैंड तबाह होता है या होर्मुज का रास्ता बंद होता है, तो इसका असर पेट्रोल-डीजल पर पड़ सकता है। अंतरराष्ट्रीय कीमतें बढ़ने पर भारत में दाम बढ़ सकते हैं। अगर डीजल महंगा हुआ तो फल, सब्जी और राशन का ट्रांसपोर्टेशन महंगा हो सकता है। इससे ऑनलाइन डिलीवरी चार्ज बढ़ सकता है। मतलब सीधा असर हमारी-आपकी रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ सकता है।

45
Image Credit : Getty

ईरान के पास कितना तेल है?

वर्ल्डमीटर्स (worldometers) और तेहरान टाइम्स के अनुसार, ईरान के पास दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल भंडार है। उसके पास लगभग 208.6 अरब बैरल का विशाल तेल भंडार है, जो वैश्विक तेल भंडार का लगभग 11.8% हिस्सा है। ईरान हर दिन लगभग 33 लाख बैरल कच्चे तेल का उत्पादन करता है। ओपेक (OPEC) देशों में ईरान तीसरा सबसे बड़ा तेल उत्पादक देश है। ईरान के तेल के सबसे बड़े खरीदार चीन और अन्य एशियाई देश हैं। दुनिया की कुल ऊर्जा सप्लाई का 4.5% हिस्सा ईरान से आता है। यही कारण है कि यहां तनाव बढ़ते ही कच्चे तेल की कीमतों में उछाल की आशंका गहरा गई है। इस युद्ध के शुरू होने से पहले ईरान ने अपना तेल निर्यात (Export) अचानक 3 गुना बढ़ा दिया था। 15 से 20 फरवरी के बीच यह 30 लाख बैरल प्रतिदिन पहुंच गया था।

55
Image Credit : Getty

खार्ग आइलैंड पर पहले भी हो चुके हैं हमले

यह पहली बार नहीं है जब खार्ग आइलैंड निशाने पर है। 1980 के दशक में ईरान-इराक युद्ध के दौरान भी इस टर्मिनल को भारी नुकसान पहुंचा था। हालांकि तब अमेरिका ने इसे सीधे निशाना नहीं बनाया था, लेकिन इस बार हालात बिल्कुल अलग हैं।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
व्यापार समाचार
फ्यूल रेट
विश्व समाचार
ईरान इजराइल वॉर
ईरान

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
'धुरंधर 2' की कमाई से रॉकेट बना ये शेयर, 4 घंटे की फिल्म ने करा दी नोटों की बारिश!
Recommended image2
Air India का सफर हुआ महंगा, लेकिन ये 5 टिप्स दिलाएंगे सस्ता टिकट! सरचार्ज बढ़ने पर ऐसे बुक करें अपनी फ्लाइट
Recommended image3
Vertical Garden Business Idea: पुरानी बोतलों को पेंट कर बनाएं वर्टिकल गार्डन, घर बैठे होगी तगड़ी कमाई!
Recommended image4
SBI-HDFC रह गए पीछे! यह बैंक FD पर दे रहा 7.75% का तगड़ा ब्याज, ग्राहकों की लॉटरी
Recommended image5
Cheap Stocks Rally: ₹400 से सस्ते 6 शेयर बना रहे मालामाल, गिरावट में भी तगड़ी कमाई!
Related Stories
Recommended image1
एक सैनिक के लिए अमेरिका ने क्यों फूंक दिए 1000 करोड़?
Recommended image2
ईरान में 13,000 टारगेट हिट, 155+जहाज़ तबाह-अब तक कितना घातक रहा US का ऑपरेशन 'Epic Fury'?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved