Business Idea: अगर आपके पास प्लास्टिक की खाली बोतलें हैं, तो उन्हें फेंकें नहीं। सिर्फ थोड़ा-सा पेंट और क्रिएटिविटी लगाकर आप शानदार वर्टिकल गार्डन सेट्स तैयार कर सकते हैं। शहरों में बालकनी सजाने के लिए इन ईको-फ्रेंडली सेट्स की भारी डिमांड है। महज 10-20 रुपए के खर्च में तैयार बोतल से आप घर बैठे स्टार्टअप शुरू कर सकते हैं और तगड़ी कमाई कर सकते हैं।

Make Money from Empty Plastic Bottles: अगर आपके घर में प्लास्टिक की खाली बोतलें जमा हो रही हैं, तो उन्हें कचरा समझकर फेंकने की गलती न करें। ये बेकार बोतलें आपको हर महीने हजारों रुपए की कमाई करा सकती हैं। आजकल शहरों में जगह की कमी के चलते 'वर्टिकल गार्डन' का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। लोग अपने बालकनी और दीवारों को सजाने के लिए यूनिक और ईको-फ्रेंडली गार्डन सेट्स की तलाश में रहते हैं। आइए जानते हैं कैसे आप महज कुछ बोतलों और थोड़े से पेंट की मदद से एक शानदार होम बिजनेस शुरू कर सकते हैं।

वर्टिकल गार्डन बिजनेस क्या है?

शहरों में लोगों के पास जमीन नहीं है, इसलिए वे दीवारों पर पौधे उगाना पसंद करते हैं। प्लास्टिक की बोतलों को काटकर, उन्हें कलात्मक तरीके से पेंट करके और उनमें छोटे पौधे लगाकर आप एक 'रेडी-टू-यूज' गार्डन सेट तैयार कर सकते हैं। इसे दीवार पर टांगना आसान होता है और यह दिखने में बेहद खूबसूरत लगता है।

वर्टिकल गार्डन बिजनेस कैसे शुरू करें? (Step-by-Step Guide)

1. रॉ मटेरियल (कबाड़ से कलेक्शन)

सबसे पहले 1 या 2 लीटर वाली कोल्ड ड्रिंक की खाली बोतलें इकट्ठा करें। आप इन्हें कबाड़ी से बहुत सस्ते दाम पर भी खरीद सकते हैं।

2. कटिंग और डिजाइनिंग

बोतलों को बीच से काटकर या उनमें छेद करके उन्हें गमले का आकार दें। आप इन्हें अलग-अलग शेप जैसे- किसी जानवर, कार्टून या मॉडर्न जियोमेट्रिक डिजाइन में काट सकते हैं।

3. पेंटिंग और डेकोरेशन

यही इस बिजनेस का मुख्य हिस्सा है। ब्राइट कलर्स (Oil Paint या Acrylic) का इस्तेमाल करें। बोतलों पर की गई सुंदर नक्काशी और वाइब्रेंट कलर्स ही कस्टमर्स को अट्रैक्ट करेंगे।

4. प्लांटिंग

इन बोतलों में मनी प्लांट, एलोवेरा, या छोटे फूलों वाले पौधे लगाएं। रेडी-टू-हैंडल सेट की कीमत ज्यादा मिलती है।

कहां और कैसे बेचें, कैसे होगी कमाई?

  • अपने तैयार किए हुए सेट्स को पास की नर्सरी (Local Nurseries) में सप्लाई कर सकते हैं। वे इन्हें आसानी से अपने ग्राहकों को बेच देंगे।
  • अपने खूबसूरत गार्डन सेट्स की रील और फोटो सोशल मीडिया फेसबुक-वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम पर शेयर करें। होम डिकोर (Home Decor) लवर्स सीधे आपसे कॉन्टैक्ट कर सकते हैं।
  • आप इन्हें Amazon, फ्लिपकार्ट या लोकल मेलों और हाथ-बाजारों में भी स्टॉल लगाकर और एग्जीबिशन से बेच सकते हैं।
  • एक खूबसूरत पेंट की गई बोतल की कॉस्ट 5-10 रुपए आती है, लेकिन पौधे के साथ इसका सेट 150 से 300 रुपए तक में आसानी से बिक जाता है।

मार्केट में डिमांड क्यों है?

आजकल हर कोई 'Go Green' और 'Plastic Free' अभियान का हिस्सा बनना चाहता है। प्लास्टिक रीसायकल करके बनाया गया यह वर्टिकल गार्डन न सिर्फ पर्यावरण को बचाता है, बल्कि घर को एक मॉडर्न लुक भी देता है। कम लागत और ज्यादा मुनाफे के कारण यह स्टार्टअप युवाओं और महिलाओं के लिए बेस्ट माना जाता है।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी और अवेयरनेस के लिए है। किसी भी बिजनेस-स्टार्टअप में सफलता आपकी मेहनत, लोकल मार्केट की डिमांड, क्रिएटिविटी और मार्केटिंग स्किल्स पर निर्भर करती है। यहां बताए गए मुनाफे के आंकड़े एक अनुमान मात्र हैं, जो अलग-अलग स्थितियों में बदल सकते हैं। किसी भी निवेश से पहले बाजार की पूरी जानकारी लें और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

इसे भी पढ़ें- Business Idea for Women: घर बैठे सिल्वर ज्वैलरी डिजाइन करें, कमाएं 50k तक महीना!

इसे भी पढ़ें-Business Idea: आगरा की शान पेठा को बनाएं अपना बिजनेस, कमाएं लाखों!