MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Ola Electric Share ने बनाया मालामाल! दो दिन में 20% की जोरदार तेजी, खरीदने से पहले जान लें एक्सपर्ट्स की चेतावनी

Ola Electric Share ने बनाया मालामाल! दो दिन में 20% की जोरदार तेजी, खरीदने से पहले जान लें एक्सपर्ट्स की चेतावनी

Ola Electric Share Price Today: शेयर बाजार में आज कोहराम मचा है। सेंसेक्स-निफ्टी 1% से ज्यादा टूट चुके हैं। इस गिरावट में जहां बड़े-बड़े दिग्गज शेयरों के पसीने छूट रहे हैं, वहीं ओला इलेक्ट्रिक के शेयर आसमान छू रहे। जानिए इसकी वजह और खरीदें या नहीं? 

3 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Apr 09 2026, 12:53 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : X/Mukul Sharma

ओला इलेक्ट्रिक शेयर का भाव

पिछले दो दिनों में ओला के शेयरों ने निवेशकों को 20% से ज्यादा का रिटर्न दे दिया है। आज 9 मार्च को इंट्राडे ट्रेड में यह शेयर 16% से ज्यादा उछलकर ₹35.27 के स्तर पर पहुंच गया। जिससे बड़े-बड़े दिग्गज भी हैरान हैं।

25
Image Credit : Asianet News

Ola Share में क्यों आई इतनी तेजी?

इस जबरदस्त उछाल के पीछे कंपनी की एक बड़ी कामयाबी है। ओला इलेक्ट्रिक ने ऐलान किया है कि उसने खुद का LFP (Lithium Iron Phosphate) सेल तैयार कर लिया है। आसान भाषा में समझें तो अब ओला बैटरी के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहेगी। यह नया सेल मौजूदा बैटरी से बड़ा, सस्ता और ज्यादा पावरफुल है। कंपनी अगले क्वार्टर से इसे अपने स्कूटर्स में इस्तेमाल करना शुरू कर देगी। इसके अलावा, ओला की गीगाफैक्ट्री (Gigafactory) का काम भी तेजी से बढ़ रहा है, जिससे आने वाले समय में लागत कम होगी और मुनाफा बढ़ेगा।

Related Articles

Related image1
Stocks to Buy: बाजार की सुस्ती में 'जैकपॉट' बनेंगे ये 5 शेयर! दे सकते हैं 62% का जोरदार रिटर्न
Related image2
DMart Share भागा… लेकिन असली रैली अभी बाकी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा टारगेट
35
Image Credit : Asianet News

Ola Electric Share: रिकॉर्ड लो से 58% की शानदार रिकवरी

ज्यादा समय नहीं हुआ जब 16 मार्च 2026 को ओला का शेयर ₹22.25 के अपने सबसे निचले स्तर पर था, लेकिन वहां से जो इसने पलटी मारी है, उसने सबको चौंका दिया है। आज की तेजी के साथ यह अपने निचले स्तर से 58% रिकवर हो चुका है। मार्च के महीने में कंपनी की गाड़ियों की रजिस्ट्रेशन में भी 150% की मंथली बढ़त देखी गई है, जो यह दिखाता है कि लोग अब ओला पर फिर से भरोसा कर रहे हैं।

45
Image Credit : Asianet News

Ola Electric Share को लेकर एक्सपर्ट्स की चेतावनी

भले ही शेयर भाग रहा है, लेकिन मार्केट एक्सपर्ट्स थोड़े सावधान रहने की सलाह दे रहे हैं। टेक्निकल एक्सपर्ट्स का कहना है कि ओला ने ₹34 का कड़ा रेजिस्टेंस पार कर लिया है और अब यह ₹40 से ₹41 तक जा सकता है, लेकिन जिन लोगों ने नीचे के लेवल पर खरीदा था, उन्हें अब थोड़ा मुनाफा वसूल (Profit Booking) कर लेना चाहिए।

55
Image Credit : Getty

Ola Electric Share अभी खरीदें या नहीं?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, शेयर बहुत कम समय में बहुत ज्यादा भाग चुका है। इसका RSI (एक इंडिकेटर जो बताता है कि शेयर सस्ता है या महंगा) 20 से उछलकर 73 पर पहुंच गया है। इसका मतलब है कि शेयर अब 'ओवरबॉट' (जरूरत से ज्यादा खरीदा गया) जोन में है। ऐसे में अभी नई एंट्री करना जोखिम भरा हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ शैक्षणिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यह किसी भी प्रकार की निवेश सलाह (Investment Advice) नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) या मार्केट एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
शेयर मार्केट
स्टॉक मार्केट
व्यापार समाचार
वित्तीय समाचार (Vitteeya Samachar)

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Google Pay Pocket Money: क्या गूगल पे का 'पॉकेट मनी' फीचर एक स्कैम है? जानें बच्चों के लिए GPay के इस फीचर का सच
Recommended image2
Personal Loan लेने जा रहे हैं? बैंक की 'EMI वाली चाल' में न फंसें, पहले ये लिस्ट देख लें वरना होगा बड़ा नुकसान!
Recommended image3
Stocks to Buy: बाजार की सुस्ती में 'जैकपॉट' बनेंगे ये 5 शेयर! दे सकते हैं 62% का जोरदार रिटर्न
Recommended image4
Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी के रेट में बदलाव, जानें देश के प्रमुख शहर का लेटेस्ट भाव
Recommended image5
Crude Oil: अमेरिका-ईरान में जंग रुकी, भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल?
Related Stories
Recommended image1
Stocks to Buy: बाजार की सुस्ती में 'जैकपॉट' बनेंगे ये 5 शेयर! दे सकते हैं 62% का जोरदार रिटर्न
Recommended image2
DMart Share भागा… लेकिन असली रैली अभी बाकी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा टारगेट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved