MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Top Gainers Today: बाजार की रैली में आज इन 7 शेयरों ने लगा दी पैसों की झड़ी! कीमत ₹1,000 से भी कम

Top Gainers Today: बाजार की रैली में आज इन 7 शेयरों ने लगा दी पैसों की झड़ी! कीमत ₹1,000 से भी कम

Top Gainers Today Under ₹1,000: आज 1 अप्रैल शेयर बाजार के निवेशकों के लिए जैकपॉट से कम नहीं है। बाजार खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि गिरावट का दौर हवा हो गया। निफ्टी-50 के जिन शेयरों ने धमाल मचाया, उनमें 7 की कीमत 1,000 रु से कम है।

3 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Apr 01 2026, 10:51 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : Gemini

BEL Share: डिफेंस सेक्टर का सुपरस्टार

डिफेंस सेक्टर की दिग्गज कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL) आज के बाजार की असली हीरो बनकर उभरी है। ₹400.65 पर पिछला बंद होने के बाद आज यह ₹415 पर खुला और देखते ही देखते ₹430.20 का हाई छू लिया। करीब 6.30% की तूफानी तेजी के साथ यह शेयर ₹425.90 पर ट्रेड कर रहा है। आज इसमें 1.27 करोड़ से ज्यादा शेयरों की भारी-भरकम ट्रेडिंग हुई है।

27
Image Credit : Gemini

Shriram Finance Share: फाइनेंस की दुनिया में बड़ी छलांग

₹1,000 से कम कीमत वाले शेयरों में श्रीराम फाइनेंस ने आज सबको चौंका दिया है। ₹872.10 के पिछले बंद के मुकाबले यह ₹915.60 पर गैप-अप खुला और ₹926.30 के ऊंचे स्तर तक जा पहुंचा। फिलहाल यह 4.31% की मजबूती के साथ ₹909.70 पर टिका हुआ है।

Related Articles

Related image1
Suzlon Energy Share: ₹40 वाला शेयर बनेगा 'पैसा छापने' की मशीन? ब्रोकरेज ने दिया बड़ा टारगेट
Related image2
सोना सस्ता हुआ तो चांदी काटेंगे ये 3 शेयर! एक की कीमत ₹300 से भी कम
37
Image Credit : freepik

Bajaj Finance Share: दिग्गज शेयर की दमदार वापसी

भले ही इसकी कीमत ₹800 के पार है, लेकिन आज इसकी चाल किसी छोटे शेयर जैसी तेज है। बजाज फाइनेंस आज ₹832.80 पर खुला और ₹842.05 का हाई बनाया। करीब 3.99% की बढ़त के साथ यह ₹833.55 पर ट्रेड कर रहा है। बड़े फंड हाउसेस की खरीदारी ने इस शेयर में जान फूंक दी है।

47
Image Credit : Getty

Eternal Share: कम दाम, ज्यादा काम

मात्र ₹230-240 की रेंज वाला यह शेयर छोटे निवेशकों की पहली पसंद बना हुआ है। Eternal आज ₹233.22 पर खुला और ₹239.00 तक जा पहुँचा। करीब 3.77% की तेजी के साथ यह ₹237.62 पर बना हुआ है। आज इसमें 1 करोड़ से ज्यादा शेयरों का वॉल्यूम देखा गया है, जो इसकी जबरदस्त डिमांड को दिखाता है।

57
Image Credit : Getty

Wipro Share: IT सेक्टर की चमक फिर से लौटी

काफी समय से सुस्त पड़े IT स्टॉक्स में आज Wipro ने नई जान फूंक दी है। ₹187.64 पर बंद हुआ यह शेयर आज ₹191.51 पर खुला और ₹194.49 के लेवल तक गया। फिलहाल यह 3.10% की बढ़त के साथ ₹193.45 पर ट्रेड कर रहा है। ₹200 से कम कीमत में यह आज का सबसे भरोसेमंद स्टॉक नजर आ रहा है।

67
Image Credit : Getty

Hindalco Share: मेटल सेक्टर में आई हरियाली

मेटल सेक्टर की दिग्गज कंपनी Hindalco भी आज पीछे नहीं रही। ₹884.45 से खुलकर यह शेयर ₹917.00 के हाई तक जा पहुँचा। अभी यह 3.02% की शानदार बढ़त के साथ ₹911.15 पर कारोबार कर रहा है। ग्लोबल मार्केट में डिमांड बढ़ने की खबरों ने इस शेयर को पंख लगा दिए हैं।

77
Image Credit : Getty

Tata Steel Share: ₹200 का लेवल छूने को बेताब

टाटा ग्रुप का सबसे लोकप्रिय शेयर टाटा स्टील आज निवेशकों के पोर्टफोलियो को हरा-भरा कर रहा है। ₹191.86 पर बंद होने के बाद आज यह ₹200 पर खुला और ₹200.20 का हाई बनाया। फिलहाल यह 2.84% की तेजी के साथ ₹197.31 पर ट्रेड कर रहा है। 1 करोड़ से ज्यादा शेयरों की ट्रेडिंग इसकी लोकप्रियता बयां कर रही है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ शैक्षणिक और सूचनात्मक उद्देश्यों (Educational Purposes) के लिए है। इसे निवेश की सलाह (Investment Advice) न मानें। यहां दिए गए डिटेल्स nseindia.com के अनुसार सुबह 10.30 बजे तक के अपडेट्स हैं, जो किसी भी समय बदल सकते हैं। शेयर बाजार में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी शेयर में पैसा लगाने से पहले अपने प्रमाणित वित्तीय सलाहकार (SEBI Registered Advisor) से सलाह जरूर लें।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
शेयर मार्केट
स्टॉक मार्केट
व्यापार समाचार
वित्तीय समाचार (Vitteeya Samachar)

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Appraisal Hacks: बॉस से सैलरी बढ़वानी है? अपनाएं ये 5 स्मार्ट ट्रिक्स, प्रमोशन होगा पक्का!
Recommended image2
अब Anil Ambani के पीछे पड़ी LIC, CBI ने दर्ज किया एक नया केस
Recommended image3
IndiGo Share Price Target: हर शेयर पर होगी ₹2,000 की कमाई! ब्रोकरेज ने बताया 'कमाऊ स्टॉक'
Recommended image4
PPF Alert: 1 दिन की देरी और हजारों का घाटा! 5 अप्रैल से पहले निपटा लें ये काम
Recommended image5
Gold Price Today: ₹50,000 में कितना सोना खरीद सकते हैं आज? पूरा हिसाब जानिए
Related Stories
Recommended image1
Suzlon Energy Share: ₹40 वाला शेयर बनेगा 'पैसा छापने' की मशीन? ब्रोकरेज ने दिया बड़ा टारगेट
Recommended image2
सोना सस्ता हुआ तो चांदी काटेंगे ये 3 शेयर! एक की कीमत ₹300 से भी कम
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved