MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Appraisal Hacks: बॉस से सैलरी बढ़वानी है? अपनाएं ये 5 स्मार्ट ट्रिक्स, प्रमोशन होगा पक्का!

Appraisal Hacks: बॉस से सैलरी बढ़वानी है? अपनाएं ये 5 स्मार्ट ट्रिक्स, प्रमोशन होगा पक्का!

Salary Hike Negotiation Tricks: साल का वो समय आ गया है, जिसका इंतजार हर किसी को होता है। हम बात कर रहे अप्रेजल यानी सैलरी बढ़ने वाले समय की। अगर आप भी इस बार अपनी सैलरी में मोटा इजाफा चाहते हैं, तो 5 नेगोशिएशन ट्रिक्स आपके बहुत काम आ सकती हैं। 

2 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Apr 01 2026, 06:16 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : Getty

1. नंबर और डेटा में बात करें

बहुत से लोग कड़ी मेहनत तो करते हैं, लेकिन जब बॉस के सामने अपनी बात रखने की बारी आती है, तो झिझक जाते हैं। बॉस को यह न कहें कि 'मैंने बहुत मेहनत की है।' इसकी जगह उन्हें डेटा दिखाएं। पिछले एक साल में आपने कंपनी को कितना फायदा पहुंचाया, कितने प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे किए या कितनी कॉस्ट कटिंग की, इसका एक चार्ट या लिस्ट तैयार रखें। जब आप नंबर के साथ बात करते हैं, तो बॉस के लिए 'ना' कहना मुश्किल हो जाता है।

25
Image Credit : Getty

2. मार्केट वैल्यू का रखें ख्याल

नेगोशिएशन टेबल पर बैठने से पहले होमवर्क जरूर करें। दूसरी कंपनियां आपके जैसे रोल और एक्सपीरिएंस वाले लोगों को कितना पैकेज दे रही हैं, इसकी जानकारी रखें। अगर आप मार्केट रेट से कम पर काम कर रहे हैं, तो यह आपकी सैलरी बढ़वाने का सबसे ठोस आधार है।

Related Articles

Related image1
Rental Income: पुराने मकान को बनाएं कैश मशीन! 5 बदलावों से ज्यादा रेंट देंगे किरायेदार, 5-Star होटल सा दिखेगा कमरा
Related image2
Business Ideas: हर महीने 1 लाख कमाने का दम रखते हैं ये 5 बिजनेस, सिर्फ ₹50 हजार से शुरू
35
Image Credit : Getty

3. सिर्फ पैसा ही सब कुछ नहीं है

अगर कंपनी बजट का बहाना बनाकर सैलरी बढ़ाने से मना कर दे, तो हार न मानें। आप दूसरे बेनिफिट्स पर बात कर सकते हैं। जैसे वर्क फ्रॉम होम की सुविधा, ज्यादा छुट्टियां, कोई प्रोफेशनल कोर्स की फीस या बेहतर डेजिग्नेशन (पद)। कई बार पद बढ़ने से अगले साल सैलरी जंप आसान हो जाता है।

45
Image Credit : Getty

4. सही समय का चुनाव

अप्रैल की शुरुआत हो चुकी है, तो अप्रेजल मीटिंग का इंतजार न करें, माहौल देखकर बात शुरू करें। अगर आपने हाल ही में कोई बड़ा प्रोजेक्ट सफल बनाया है या बॉस आपके काम से बहुत खुश हैं, तो उसी समय सैलरी पर चर्चा का बीज बो दें। लोहे के गर्म होने पर ही चोट करना फायदेमंद होता है।

55
Image Credit : Getty

5. 'अगले साल' का रोडमैप दिखाएं

बॉस को यह यकीन दिलाएं कि आप कंपनी के फ्यूचर के लिए कितने जरूरी हैं। सैलरी बढ़ाने की मांग के साथ-साथ यह भी बताएं कि अगले साल आप कंपनी के लिए और क्या नया करने वाले हैं। जब बॉस को आपमें एक 'फ्यूचर लीडर' दिखता है, तो वो आपको रोकने के लिए अच्छी सैलरी देने को तैयार हो जाते हैं।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
व्यापार समाचार
वित्तीय समाचार (Vitteeya Samachar)
करियर टिप्स
यूटिलिटी न्यूज

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
अब Anil Ambani के पीछे पड़ी LIC, CBI ने दर्ज किया एक नया केस
Recommended image2
IndiGo Share Price Target: हर शेयर पर होगी ₹2,000 की कमाई! ब्रोकरेज ने बताया 'कमाऊ स्टॉक'
Recommended image3
PPF Alert: 1 दिन की देरी और हजारों का घाटा! 5 अप्रैल से पहले निपटा लें ये काम
Recommended image4
Gold Price Today: ₹50,000 में कितना सोना खरीद सकते हैं आज? पूरा हिसाब जानिए
Recommended image5
Top Gainers Today: बाजार की रैली में आज इन 7 शेयरों ने लगा दी पैसों की झड़ी! कीमत ₹1,000 से भी कम
Related Stories
Recommended image1
Rental Income: पुराने मकान को बनाएं कैश मशीन! 5 बदलावों से ज्यादा रेंट देंगे किरायेदार, 5-Star होटल सा दिखेगा कमरा
Recommended image2
Business Ideas: हर महीने 1 लाख कमाने का दम रखते हैं ये 5 बिजनेस, सिर्फ ₹50 हजार से शुरू
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved