MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • PPF Alert: 1 दिन की देरी और हजारों का घाटा! 5 अप्रैल से पहले निपटा लें ये काम

PPF Alert: 1 दिन की देरी और हजारों का घाटा! 5 अप्रैल से पहले निपटा लें ये काम

PPF Interest Rule: आज 1 अप्रैल से नया टैक्स ईयर शुरू हो चुका है। अगर आप पब्लिक प्रोविडेंट फंड में पैसा लगाते हैं या लगाने की सोच रहे, तो अगले 4 दिन आपके लिए बहुत कीमती हैं। आपकी 24 घंटे की देरी हजारों-लाखों का नुकसान करवा सकती है। समझिए पूरा गणित…

2 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Apr 01 2026, 01:28 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : Getty

PPF में 5 अप्रैल की डेडलाइन क्यों जरूरी?

अगर आप चाहते हैं कि आपके निवेश पर सरकार एक-एक पैसे का ब्याज दे, तो आपको 5 अप्रैल की डेडलाइन याद रखनी होगी। PPF में ब्याज मिलने का नियम थोड़ा अलग और दिलचस्प है। नियम कहता है कि महीने की 5 तारीख से लेकर आखिरी तारीख के बीच आपके खाते में जो सबसे कम बैलेंस (Lowest Balance) होगा, ब्याज उसी पर मिलेगा।

25
Image Credit : AI Generated

5 अप्रैल तक पैसे जमा करने के फायदे और नुकसान क्या हैं?

अगर आप 5 अप्रैल तक पैसा जमा कर देते हैं, तो आपको पूरे अप्रैल महीने का ब्याज मिलेगा। यानी साल के पूरे 12 महीने आपकी कमाई होगी। अगर आप 6 अप्रैल को पैसा डालते हैं, तो अप्रैल का ब्याज गोल हो जाएगा। आपकी कमाई मई से गिनी जाएगी और आप साल के एक महीने का ब्याज सीधे-सीधे गंवा देंगे।

Related Articles

Related image1
PPF, NSC, Sukanya: किस स्कीम पर कितना मिलेगा ब्याज, जानिए लेटेस्ट रेट्स
Related image2
PPF खाता बंद? फिर से चालू कैसे करें और कितना लगेगा जुर्माना?
35
Image Credit : ChatGPT

PPF इन्वेस्टमेंट का कैलकुलेशन

मान लीजिए आप साल के ₹1.5 लाख PPF में डालते हैं। अभी ब्याज दर 7.1% है। 1 से 5 अप्रैल के बीच पैसा डालते हैं, तो पूरे 12 महीने ₹10,6506 रुपए की कमाई होगी। 6 अप्रैल या उसके बाद पैसा डालने पर सिर्फ 11 महीने का ब्याज मिलेगा, यानी आपको सिर्फ ₹9,763 मिलेंगे। यानी सिर्फ एक दिन लेट होने पर पहले ही साल में करीब ₹887 का घाटा होगा। अब सोचिए, 15 साल के लंबे निवेश में यह छोटी सी गलती आपके लाखों रुपए कम कर देगी।

45
Image Credit : Gemini

PPF क्यों है पहली पसंद?

  • इसमें निवेश करने पर टैक्स छूट मिलती है और मिलने वाला ब्याज भी पूरी तरह टैक्स-फ्री होता है।
  • आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित है क्योंकि इसकी गारंटी भारत सरकार देती है।
  • लंबे समय के निवेश के लिए यह सबसे बेहतरीन स्कीम मानी जाती है। इसे रिटायरमेंट के लिए भी बेस्ट माना जाता है।
55
Image Credit : Gemini

पीपीएफ को लेकर अभी आपको क्या करना चाहिए?

अगर आपके पास पैसा तैयार है, तो आज ही या कल (5 अप्रैल से पहले) अपने PPF अकाउंट में अपनी रकम ट्रांसफर कर दें। अगर अभी तक खाता नहीं खुलवाया है, तो कल ही बैंक या पोस्ट ऑफिस जाकर इसे खुलवा लें, ताकि आप इस साल का पूरा फायदा उठा सकें।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
व्यापार समाचार
वित्तीय समाचार (Vitteeya Samachar)
यूटिलिटी न्यूज

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Appraisal Hacks: बॉस से सैलरी बढ़वानी है? अपनाएं ये 5 स्मार्ट ट्रिक्स, प्रमोशन होगा पक्का!
Recommended image2
अब Anil Ambani के पीछे पड़ी LIC, CBI ने दर्ज किया एक नया केस
Recommended image3
IndiGo Share Price Target: हर शेयर पर होगी ₹2,000 की कमाई! ब्रोकरेज ने बताया 'कमाऊ स्टॉक'
Recommended image4
Gold Price Today: ₹50,000 में कितना सोना खरीद सकते हैं आज? पूरा हिसाब जानिए
Recommended image5
Top Gainers Today: बाजार की रैली में आज इन 7 शेयरों ने लगा दी पैसों की झड़ी! कीमत ₹1,000 से भी कम
Related Stories
Recommended image1
PPF, NSC, Sukanya: किस स्कीम पर कितना मिलेगा ब्याज, जानिए लेटेस्ट रेट्स
Recommended image2
PPF खाता बंद? फिर से चालू कैसे करें और कितना लगेगा जुर्माना?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved