Amitabh Budholiya

बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं
  • All
  • 2675 NEWS
  • 394 PHOTOS
  • 8 VIDEOS
3077 Stories by Amitabh Budholiya

Clean India: मंत्री अनुराग ठाकुर ने उठाया कचरा, 1 महीने में 75 लाख Kg प्लास्टिक Waste बीनने का टार्गेट

Oct 12 2021, 01:40 PM IST

नई दिल्ली. देश में स्वच्छता की एक और अलख जगाने 1 से 31 अक्टूबर तक राष्ट्रव्यापी स्वच्छ भारत अभियान(Clean India campaign) चलाया जा रहा है। इस दौरान खेल एवं युवा कल्याण(Minister of Sports, Youth Affairs) मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रतिष्ठित(iconic) हुमायूं के मकबरे के परिसर में  साफ-सफाई की। पिछले 10 दिनों में देशभर से 30 लाख किलोग्राम कचरा एकत्र किया गया है। स्वच्छता अभियान का फोकस प्लास्टिक कचरे पर अधिक है। सिंगल यूज प्लास्टिक कचरे की सफाई में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में यह स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।
 

लंदन में चल रहा था अच्छा-खासा बिजनेस, लेकिन कैंसर के कारण भारत लौटना पड़ा; यहां 'मटका मैन' के नाम से हुए फेमस

Oct 12 2021, 09:26 AM IST

नई दिल्ली. ये हैं 70 साल के अलगरत्तम नटराजन। इन्हें दिल्लीवासी मटका मैन(Matka Man) कहते हैं। इसके पीछे इनकी दरियादिली और नेक काम हैं। ये जब भी साउथ दिल्ली में पानी का संकट खड़ा होता है, जरूरमंदों को पानी सप्लाई करने निकल पड़ते हैं। इन्होंने करीब 40 साल लंदन में बिताए। वहां अच्छा-खासा बिजनेस चलता था। लेकिन एक दिन पता चला कि कैंसर है। उसका इलाज कराने भारत आए, तो फिर वापस नहीं गए। अब ये समाजसेवा करते हैं। अनाथालय और कैंसर मरीजों की मदद करते हैं और चांदनी चौक में बेघरों के लिए लंगर चलाते हैं। लोगों को पानी उपलब्ध कराने के कारण ये अधिक चर्चित हुए।