Amitabh Budholiya

बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं
  • All
  • 2675 NEWS
  • 394 PHOTOS
  • 8 VIDEOS
3077 Stories by Amitabh Budholiya

Navratri 2021: 'शक्ति' की भक्ति के जरिये हिंदू-मुस्लिम प्यार, गरीबों की मदद और शांति-सद्भाव का संदेश

Oct 14 2021, 10:00 AM IST

नई दिल्ली. इन दिनों शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri 2021) चल रही है। धार्मिक त्योहार के जरिये अकसर सकारात्मक संदेश देने की कोशिशें की जाती रही हैं। देवी की झांकियों के जरिये कोई अच्छा संदेश देने का प्रयास हो या इन दिनों किए जा रहे सामाजिक कार्य; लोगों को प्रेरित करते हैं। ये तस्वीरें यही दिखाती हैं। कहीं, नवरात्र पर साम्प्रदायिक सद्भाव का संदेश दिया जा रहा है, तो कहीं गरीबों और कमजोर लोगों की मदद करने की पहल हो रही है। स्वस्थ भारत और खान-पान को लेकर भी संदेश देने का अनूठा प्रयास हो रहा है। आइए देखते हैं ऐसे ही कुछ प्रयास...
 

सुपरमार्केट में तीर-कमान लेकर घुसा सनकी और 5 लोगों को मार डाला; Norway में दिल दहलाने वाला 'अपराध'

Oct 14 2021, 07:48 AM IST

नार्वे(Norway). यहां कोंग्सबर्ग ( Kongsberg) शहर में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सनकी आदमी ने तीर मारकर पांच लोगों की जान ले ली। हमलावर कूप एक्स्ट्रा सुपरमार्केट में तीर-कमान लेकर घुसा था। इसके बाद उसने दनादन तीर चलाना शुरू कर दिए। हमलावर ने और भी कई दूसरे स्थानों पर लोगों पर तीर मारे। हमलावर को पकड़ लिया गया है। लेकिन कहा यह भी जा रहा है कि पुलिस की कार्रवाई में वो मारा गया। लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। हमले में कुछ लोग घायल भी हुए हैं।