Amitabh Budholiya

amitabh.budholiya@asianetnews.in
    Amitabh Budholiya

    बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं

      • All
      • 3406 NEWS
      • 579 PHOTOS
      • 20 VIDEOS
      • 223 WEBSTORIES
      4005 Stories by Amitabh Budholiya
      Asianet Image

      द्रोपदी मुर्मू से लेकर PM मोदी तक के प्रोग्राम्स करने वालीं एंकर उमा अय्यर का दर्द-काले रंग ने मेरा काम छीना

      Jul 25 2022, 03:22 PM IST

      नईदिल्ली. देश की जानी-मानी एंकर और केंद्रीय पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला(Union Animal Husbandry Minister Purushottam Rupala) की मीडिया एडवायजर रहीं उमा अय्यर रावला(Uma Iyer Rawla ) ने अपने काले रंग को लेकर जिंदगी में हुए तिरस्कार का चौंकाने वाला खुलासा किया है। देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति महिला द्रोपदी मूर्मू के लिए बधाई संदेश देते हुए उमा अय्यर ने facebook पर बिंदास अपने रिजेक्शन का जिक्र किया। asianet हिंदी से बात करते हुए उमा ने कहा कि वे लिखित में दे सकती हैं कि उन्हें काले रंग की वजह से कहां-कहां रिजेक्ट किया गया। उमा ने दूरदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि उनके पास एप्रूवल पड़ा है, बावजूद उन्हें न भोपाल और न दिल्ली में कहीं काम नहीं दिया गया। उमा ने दो टूक कहा-'मैंने कई फोरम में कहा है कि यह एक अच्छी बात रही कि मुझे अपने इस कलर के कारण हमेशा प्रूव करना पड़ा है। ये बहुत अच्छी बात है, लेकिन जो लॉस हुए हैं, वो बहुत ज्यादा हैं।' पढ़िए चौंकाने वाली खबर...
       

      Asianet Image

      द्रोपदी मुर्मू के शपथ लेने के दौरान खुशी से झूमते रहे आदिवासी लोग, देखें समारोह की खास 10 तस्वीरें

      Jul 25 2022, 01:08 PM IST

      नई दिल्ली. भारत के सबसे बड़े संवैधानिक पद यानी राष्ट्रपति की कुर्सी पर आज(25 जुलाई) कोई पहला आदिवासी विराजा।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) ने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में पदभार ग्रहण किया। इससे पहले द्रोपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन पहुंचकर यहां रामनाथ कोविंद और उनकी पत्नी से मुलाकात की थी। भारत की 15वीं राष्ट्रपति मुर्मू ने 18 जुलाई को हुई वोटिंग में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराया था। काउंटिंग 21 जुलाई को हुई थी। मुर्मू का कार्यकाल 24 जुलाई, 2027 तक पांच साल का होगा। नियम उन्हें फिर से चुनाव की अनुमति देते हैं, हालांकि देश के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद दो कार्यकाल के लिए चुने जाने वाले एकमात्र व्यक्ति रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह में मुर्मू ने कहा- जोहार ! नमस्कार ! मैं भारत के समस्त नागरिकों की आशा-आकांक्षा और अधिकारों की प्रतीक इस पवित्र संसद से सभी देशवासियों का पूरी विनम्रता से अभिनंदन करती हूं।आपकी आत्मीयता, विश्वास और आपका सहयोग, मेरे लिए इस नए दायित्व को निभाने में मेरी बहुत बड़ी ताकत होंगे। देखिए तस्वीरें...
       

      Top Stories