Amitabh Budholiya

amitabh.budholiya@asianetnews.in
    Amitabh Budholiya

    बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं

      • All
      • 3406 NEWS
      • 579 PHOTOS
      • 20 VIDEOS
      • 223 WEBSTORIES
      4005 Stories by Amitabh Budholiya
      Asianet Image

      उद्धव ठाकरे के लिए भव्य सेट बनाने वाले नितिन देसाई की कहानी, 'जंगल बुक' ने बदल दी थी किस्मत

      Nov 28 2019, 03:18 PM IST

      मुंबई. मुंबई का ऐतिहासिक 'शिवाजी पार्क' ठाकरे परिवार के किसी सदस्य के पहली बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने का गवाह बना है। इस पल को यादगार बनाने शपथ ग्रहण के लिए एक भव्य सेट तैयार कराया गया। इसे डिजाइन किया बॉलीवुड के ख्यात प्रोडक्शन डिजाइनर (आर्ट डायरेक्टर) नितिन चंद्रकांत देसाई ने। मायानगरी में नितिन देसाई के हुनर का सिक्का चलता है। मुंबई के समीप करजत में उनका शानदार 'एनडी स्टूडियो' भी है, जहां कई बड़ी-बड़ीं फिल्मों के लिए सेट लगाए जाते हैं। लेकिन कोई मंजिल इतनी आसानी से नहीं मिलती। उसके लिए लंबा संघर्ष और कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। अपने हुनर को लगातार तराशना पड़ता है। नितिन देसाई के मायानगरी में छा जाने की कहानी asianetnews हिंदी से शेयर की उनके दोस्त और खुद भी बॉलीवुड के जाने-माने प्रोडक्शन डिजाइनर तारिक उमर खान ने।

      Asianet Image

      एक कुम्हार ने सुनाई अपने गधे को 'राम कहानी', सामने आई समाज के मुंह पर तमाचा मारने वाली फिल्म

      Nov 25 2019, 06:26 PM IST

      मुंबई. अयोध्या में राम मंदिर के पक्ष में आए फैसले के बीच डाक्यू-फिक्शन फिल्म 'मेरा राम खो गया' चर्चा का विषय बन गई है। इसमें एक गरीब कुम्हार अपने गधे को 'राम कहानी' सुनाता है। दरअसल, यह कहानी नहीं, उसके जीवन की पीड़ा है। इस फिल्म में अपने-अपने भगवान के लिए सामाजिक कुप्रथाओं और ऊंच-नीच के भेदभाव का दंश झेल रहे गरीब और पिछड़े वर्ग की पीड़ा को मार्मिक अंदाज में उठाया गया है। कैसे लोगों को जात-पात, अमीरी-गरीबी और सवर्ण-दलित के आधार पर भगवान से दूर रखा जाता है। उन्हें मंदिर में आने की मनाही होती है। मंदिरों में छप्पन भोग चढ़ाए जाते हैं, लेकिन भूखों को खाने को रोटी तक नसीब नहीं होती। सारी जिंदगी फटेहाल गुजर जाती है। इस फिल्म में ऐसे ही विषय पर गहरा कटाक्ष किया गया है। इस फिल्म को निर्देशित किया है प्रभाष चंद्रा ने। प्रभाष ने asianetnews हिंदी  से शेयर की फिल्म से जुड़ीं खास बातें...

      Top Stories