Amitabh Budholiya

बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं
  • All
  • 2675 NEWS
  • 394 PHOTOS
  • 8 VIDEOS
3077 Stories by Amitabh Budholiya

मस्जिदों से ऐलान के बाद भी घरों से नहीं निकले लोग,तो डंडा उठा बाढ़ में कूद पड़ी सुपर वुमेन-'बाहर निकलो वर्ना'

Sep 07 2022, 07:46 AM IST

इस्लामाबाद. दुनिया के 5वें सबसे अधिक आबादी वाले देश(5th most populated nation in the world) पाकिस्तान को बाढ़ ने बर्बादी की ओर धकेल दिया है। करीब आधा पाकिस्तान सामान्य से अधिक बारिश के कारण आई विनाशकारी बाढ़(devastating floods) का सामना कर रहा है। बाढ़ से 33 मिलियन लोग प्रभावित हुए हैं और 458 बच्चों सहित कम से कम 1,314 लोग मारे गए हैं। इस बीच आरोप लग रहे हैं कि सरकार और प्रशासन से जितनी उम्मीद है, वो उस स्तर पर मदद नहीं कर रहा है। यह अलग बात है कि यहां कुछ ऐसे भी अफसर हैं, जो बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अपनी जान की बाजी लगा रहे हैं। यह तस्वीर खैबर पख्तूनख्वा प्रांत(Khyber Pakhtunkhwa province) के नौशेरा(Nowshera) की एडिशनल डिप्टी कमिश्नर(ADC) कु़रतुलैन वज़ीर की है।  कु़रतुलै को इनकी कार्यशैली के चलते सुपर वुमेन(Super Woman) और आयरन लेडी(Iron Lady) जैसे खिताब से नवाजा जा चुका है। पढ़िए कैसे कर रही हैं मदद...

सामने आई गर्दन में अपनी नुकीले दांत गड़ाकर खून पीने वाली दुनिया की पहली फीमेल वैम्पायर

Sep 06 2022, 01:01 PM IST

वॉरसॉ(Warsaw). पिशाचों की ये कहानी पोलैंड से शुरू होती है। हम में से बहुतों ने वैम्पायर(vampire) की फिल्में देखी होंगी, जिनमें फीमेल या मेल वैम्पायर लोगों की गर्दन में अपनी नुकीली दांत गड़ाकर खून पीते हैं। अभी तक लोग इन पिशाचों को काल्पनिक ही मानते रहे हैं, लेकिन पुरातत्व टीम ने पोलैंड से एक ऐसे कंकाल को खोज निकाला है, जो 17वीं सदी की फीमेल वैम्पायर मानी जा रही है। पुरातत्व टीम के प्रमुख निकोलस कॉपरनिकस यूनिवर्सिटी(Nicolaus Copernicus University) के प्रोफेसर डॉरिज पोलिंस्की ने बताया कि खुदाई के दौरान टीम को एक ऐसी कब्र मिली, जिसे देखकर वे दंग रह गए। इसमें एक महिला  कंकाल मिला। उसके दांत वैंपायर की तरह बेहद नुकीले थे। महिला सिल्क की टोपी पहनती होगी। कब्र के अंदर मिली टोपी के रेशे से इसका अंदाजा लगाा जा रहा है। पढ़िए आगे की कहानी...