Amitabh Budholiya

बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं
  • All
  • 2675 NEWS
  • 394 PHOTOS
  • 8 VIDEOS
3077 Stories by Amitabh Budholiya

Amazing art: जब धान की फसल लहलहाती है, तो मोनालिसा मुस्कराती है, इसके पीछे छुपा है दिलचस्प इतिहास

Sep 08 2022, 09:08 AM IST

टोक्यो. ये अद्भुत तस्वीरें(amazing pictures) जापान के आओमोरी प्रांत(Aomori prefecture) के इनकादते (Inakadate) गांव की हैं। कहते हैं कि आर्ट की कोई लिमिट नहीं होती। जिधर दिमाग चले, उधर कुछ न कुछ गजब रचना हो जाती है। ये जो तस्वीर देख रहे हैं, इसमें मुस्कराती मोनालिसा और कोहन धान के खेत से तैयार की गई हैं। इसका मकसद किसानों को प्रोत्साहित करने और चावल प्रोडक्ट्स का बढ़ावा देना है। चावल की धान की ये कलाकृतियां(Rice paddy artworks) दो साल बाद फिर से खेतों में पूरे उत्साह से लहलहा रही हैं। कोरोनाकाल में 2 साल सबकुछ ठप रहा, लेकिन अब फिर से खेत जैसे मुस्कराने लगे हैं। हर साल धान के खेतों में अलग-अलग विषयों या विविधताओं भरी कलाकृतियां तैयार की जाती हैं। इस साल वर्ल्ड फेमस आर्टिस्ट लियोनार्डो दा विंची ( Leonardo da Vinci-1452-1519) की प्रसिद्ध कलाकृति मोना लिसा और प्रसिद्ध जापानी कलाकार सेकी कुरोदा (Seiki Kuroda-1866-1924) द्वारा कोहन (झील के किनारे) को लगभग गांव के सरकारी कार्यालय के सामने 15,000 वर्ग मीटर धान के खेत में बनाया गया है। पढ़िए कुछ और दिलचस्प बातें...
 

जय हिंद: 28 फीट ऊंची-6 फीट चौड़ी बोस की ग्रेनाइट मूर्ति ने बदला 'इंडिया गेट' का इतिहास, Interesting Facts

Sep 08 2022, 08:06 AM IST

नई दिल्ली. इंडिया गेट के इतिहास में एक नया चैप्टर जुड़ गया है। यहां स्थापित भारत की आजादी के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस(Netaji Subhas Chandra Bose) की ग्रेनाइट से बनी 28 फीट ऊंची और 6 फीट चौड़ी ग्रेनाइट की भव्य प्रतिमा ने साबित कर दिया है कि 'भारत बदल' रहा है। PM  मोदी ने आज (8 सितंबर) को इस प्रतिमा का अनावरण किया। इससे पहले नेताजी की 125वीं जयंती के अवसर पर पराक्रम दिवस (23 जनवरी) को नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया गया था। एक ऑफिसियल स्टेटमेंट के अनुसार, नेताजी की भव्य प्रतिमा को 280 मीट्रिक टन वजन वाले ग्रेनाइट के एक अखंड ब्लॉक(monolithic block)  यानी एक ही पत्थर पर पर तराशा गया है। इसे तैयार करने में 26,000 मानव-घंटे(man-hours) लगे। 65 मीट्रिक टन वजनी मूर्ति का निर्माण करने के लिए ग्रेनाइट मोनोलिथ(granite monolith) मतलब एक ही पत्थर को तराशा गया। पढ़िए दिलचस्प कहानी... 
 

राजनाथ सिंह मंगोलिया से लाए मैजेस्टिक हॉर्स,चंगेज खान ने इसी पर बैठकर जीती थी दुनिया, सबसे पावरफुल होता है दूध

Sep 07 2022, 01:22 PM IST

उलानबटार(Ulaanbaatar). पूर्वी एशियाई देशों के साथ सामरिक साझेदारी(strategic partnership) को बढ़ावा देने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह(Defence Minister Rajnath Singh) 5 से 07 सितंबर, 2022 तक मंगोलिया की आधिकारिक यात्रा पर थे। यह मंगोलिया की किसी भारतीय रक्षा मंत्री की अब तक की फर्स्ट विजिट थी। इस दौरान मंगोलिया के राष्ट्रपति यू खुरेलसुख( U. Khurelsukh) ने भारत को  एक राजसी घोड़ा(majestic horse) गिफ्ट में दिया। इस गिफ्ट पर प्रतिक्रिया देत हुए राजनाथ सिंह ने कहा-"मंगोलिया में हमारे खास दोस्तों की ओर से एक खास तोहफा। इस शानदार खूबसूरती का नाम मैंने 'तेजस' रखा है। धन्यवाद राष्ट्रपति खुरेलसुख..धन्यवाद मंगोलिया।" जानिए ये हॉर्स इतना खास क्यों है?