Amitabh Budholiya

बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं
  • All
  • 2675 NEWS
  • 394 PHOTOS
  • 8 VIDEOS
3077 Stories by Amitabh Budholiya

साइरस मिस्त्री की गाड़ी के साथ आखिर हुआ क्या था? तस्वीरों ने उजागर किया एक्सीडेंट स्पॉट का डरावना सच

Sep 05 2022, 09:37 AM IST

मुंबई. महाराष्ट्र के पालघर में सूर्या नदी पर बना पुल एक बार फिर चर्चा में है। यहां 4 सितंबर को दोपहर 3.15 बजे टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री (Cyrus Mistry died in road accident) की एक कार एक्सीडेंट में मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। उन्‍होंने इस हादसे को लेकर डीजीपी से बात भी की और इस सड़क दुर्घटना की विस्तृत जांच करने को कहा है। बता दें कि रविवार को मिस्त्री (54) अपनी मर्सिडीज कार से अहमदाबाद से मुंबई लौट रहे थे। सूर्या नदी पर बने पुल से गुजरते समय उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई थी। हादसे में मिस्त्री और जहांगीर पंडोल की मौके पर ही निधन हो गई थी। उनके साथ कार में सवार अनायता पंडोल और उनके पति दरीयस पंडोल घायल हो गए थे। उन्हें वापी (गुजरात) में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिस जगह यह हादसा हुआ, एरिया पहले भी एक्सीडेंट के लिए बदनाम रहा है। इस हादसे को लेकर कइ सवाल उठ रहे हैं। हादसे को लेकर दो बड़े मुद्दे सामने आए हैं। पहला-बारिश में रोड खराब होना, दूसरा-पीछे की सीट पर बैठे लोगों का सीट बेल्ट न पहनना। पढ़िए पूरी डिटेल्स...