आखिर क्यों Donald Trump ने पाकिस्तान को कहा थैंक्यू? क्या थी वो घटना

Share this Video

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल के पहले कांग्रेस संबोधन के दौरान पाकिस्तान को शुक्रिया कहा है। पाकिस्तान को शु्क्रिया कहे जाने के बाद तमाम सवाल उठ रहे हैं। दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति ने अफगानिस्तान से वापसी के दौरान काबुल में अमेरिकी सैनिकों पर हमलों के मुख्य साजिशकर्ता आईएसआईएस आतंकी की गिरफ्तारी में मदद के लिए पाकिस्तान को ये धन्यवाद दिया। कांग्रेस में संबोधन के दौरान यह ट्रंप द्वारा पाकिस्तान का पहला उल्लेख था। हालांकि जिस तरह से संबोधन के दौरान ट्रंप ने टिप्पणी की उसके बाद इस्लामाबाद और वॉशिंगटन के रिश्तों के बारे में फिर से अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं। माना जा रहा है कि अगर ऐसा होता है तो अफगानिस्तान पर शासन करने वाले तालिबान की टेंशन बढ़नी तय है।

Related Video