)
Indian Navy की सबसे घातक ताकत | INS महेंद्रगिरी से कांपेगा दुश्मन!
मुंबई (महाराष्ट्र), 9 जुलाई, 2025: भारतीय समुद्री ताकत को और भी अजेय बनाने जा रहा है – INS महेंद्रगिरी, भारत का अगला सुपर स्टील्थ युद्धपोत। मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड के अनुसार, यह पोत 2026 तक भारतीय नौसेना को सौंप दिया जाएगा — और यही है प्रोजेक्ट 17A की सबसे चमकदार कड़ी। इस फ्रिगेट की सबसे बड़ी ताकत इसकी तकनीक नहीं, बल्कि इसकी आत्मा है — "Make in India" की आत्मा। INS महेंद्रगिरी में 75% से ज़्यादा उपकरण पूरी तरह स्वदेशी हैं। ब्रह्मोस जैसी घातक मिसाइलें, एडवांस पनडुब्बी रोधी सिस्टम और सतह से हवा में मार करने वाले हथियार — ये सभी इस युद्धपोत को एक मल्टी-डायमेंशनल मारक मशीन बनाते हैं। जहाज़ को stealth design से तैयार किया गया है, यानी रडार पर इसका पता लगाना बेहद मुश्किल होगा। जय वर्गीस, जो इस परियोजना के कार्यकारी हैं, उन्होंने INS महेंद्रगिरि की इंडिजिनस रॉकेट लॉन्चर प्रणाली और मॉडर्न फायर कंट्रोल के बारे में बताया — ये तकनीकें भारत के नौसेना युद्ध कौशल को 21वीं सदी के सबसे आधुनिक स्तर पर ले जाती हैं।