World History ये हैं 5 सबसे भयंकर Flood, भारत के पड़ोसी देश में 4 बार लाखों की हुई मौत

दुनिया की 5 सबसे खतरनाक बाढ़ की बात हो तो लोग आज भी उन मंजर को याद कर सहम जाते हैं। भारत और पड़ोसी देशों ने कई बार ऐसे नजारे देखें जो कभी भी भुलाए नहीं जा सकते हैं। बाढ़ में लाखों लोगों का न सिर्फ घर उजड़ा बल्कि काफी संख्या में लोगों ने जान भी गंवाई।

Share this Video

देश और दुनिया में इन दिनों तमाम जगहों पर बारिश और बाढ़ का कहर देखने को मिल रहा है। इस बीच बात अगर दुनिया की 5 सबसे खतरनाक बाढ़ों की हो तो लोग उनके मंजर याद कर सहम जाते हैं। इस लिस्ट में सबसे पहले और सबसे बड़ी बाढ़ 1931 की चीन की बाढ़ है। रिपोर्ट की मानें तो इसमें 10 लाख से 40 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई। इसके बाद 1887 और 1938 में पीली नदी के चरम बाढ़ घटनाक्रम थे जिनमें लाखों की जान गई। 

इस लिस्ट में आगे बढ़ते हैं तो 1970 का भोला तुफान बंगाल की खाड़ी में आया, जिसमें लगभग 3 से 5 लाख लोग मरे, और यह बांग्लादेश के इतिहास की सबसे घातक आपदाओं में से एक है। 1642 की कैफेंग बाढ़ ने भी भारी जान-माल का नुकसान किया। इन घटनाओं ने भारी तबाही के साथ-साथ सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक प्रभाव भी छोड़े। इन बाढ़ों ने जल संसाधन प्रबंधन की आवश्यकता और प्राकृतिक आपदाओं की तैयारी की जरूरत को स्पष्ट किया। ये आपदाएं आज भी नागरिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण सबक हैं।

Related Video