पुलिस ने 8 मिनट तक घुटने से दबाए रखी गर्दन...अश्वेत की दर्दनाक मौत के बाद 'जल' उठा अमेरिका

वीडियो डेस्क। अमेरिका में अश्वेत नागरिक की पुलिस के हाथों हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। हिंसा और लूटपाट हो रही है। कई शहरों में कर्फ्यू है। मारे गए अश्वेत नागरिक का नाम जॉर्ज फ्लॉयड था। उसकी हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने जॉर्ज को एक 20 डॉलर 

| Updated : Jun 02 2020, 09:30 AM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। अमेरिका में अश्वेत नागरिक की पुलिस के हाथों हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। हिंसा और लूटपाट हो रही है। कई शहरों में कर्फ्यू है। मारे गए अश्वेत नागरिक का नाम जॉर्ज फ्लॉयड था। उसकी हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने जॉर्ज को एक 20 डॉलर के नकली नोट से सिगरेट खरीदने की ऐसी भयावह सजा दी है। वाकया 25 मई की दोपहर का है। मिनेसोटा राज्य के मिनेपोलिस शहर की पुलिस के नंबर 911 पर एक कॉल आता है। एक व्यक्ति पुलिस को बताता है कि यहां रहने वाले अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड ने 20 डॉलर के नकली नोट से सिगरेट खरीदी है। घटना के कई वीडियो सामने आए लेकिन पुलिस ने जो बर्बरता की उसकी तस्वीर झकझौर देने वाली थी। पुलिस ने जॉर्ज की गर्दन पर तब तक अपने घुटने को अड़ाए रखा तब तक उसके प्राण नहीं निकल गए। जॉर्ज चिल्लाता रहा लेकिन किसी की नहीं चली। 
 

Related Video