तालिबानी हुकूमत: राष्ट्रपति भवन पर लड़ाकों का कब्जा, लोगों की लाशों पर जश्न मनाता तालिबान

वीडियो डेस्क। अफगानिस्तान के काबुल एयरपोर्ट पर अफरातफरी का माहौल है। लोग सड़कों पर भाग रहे हैं। एयरपोर्ट पर एक दूसरे के ऊपर लदे हुए हैं। देश छोड़कर दूसरे देशों की तरफ जा रहे हैं। हालात इतने खराब हो गए हैं कि लोगों को फ्लाइट से हटाने के लिए फायरिंग तक करनी पड़ी। 

| Updated : Aug 16 2021, 02:35 PM
Share this Video

वीडियो डेस्क। अफगानिस्तान के काबुल एयरपोर्ट पर अफरातफरी का माहौल है। लोग सड़कों पर भाग रहे हैं। एयरपोर्ट पर एक दूसरे के ऊपर लदे हुए हैं। देश छोड़कर दूसरे देशों की तरफ जा रहे हैं। हालात इतने खराब हो गए हैं कि लोगों को फ्लाइट से हटाने के लिए फायरिंग तक करनी पड़ी। लोग फ्लाइट पकड़ने के लिए रनवे तक पहुंच गए हैं। तालिबान ने लगभग पूरे अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया है। लोगों की मदद के लिए इस देश में कोई नहीं है। ना कोई संस्‍था ना सरकारें। सरकार तालिबान के आगे पहले ही घुटने टेक चुकी है। ये मानव इतिहास की वो त्रासिदी दी जिसे हम और आप अपनी आंखों से देख रहे हैं। लोग बिलख रहे हैं। रो रहे हैं अपने ही वतन को छोड़ने पर मजबूर हैं। वहीं अफगानिस्तान के राष्ट्रपति भवन पर तालिबान लड़ाकों का कब्जा हो गया है।  तालिबान लड़ाकों का एक बड़ा समूह राजधानी काबुल में स्थित राष्ट्रपति भवन के भीतर नजर आ रहा है। तालिबान द्वारा अफगानिस्तान पर अपने कब्जे की घोषणा राष्ट्रपति भवन से करने और देश को फिर से 'इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान' का नाम देने की उम्मीद है। 
 

Related Video