अमेरिका: संसद में कुर्सियों के नीचे छुप गए लोग, हिंसा में महिला की मौत, ट्रंप समर्थकों का हंगामें का वीडियो


वीडियो डेस्क। अमेरिका में बुधवार को वॉशिंगटन डीसी की कैपिटल बिल्डिंग में ट्रम्प समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। फायरिंग तक हुई। 

| Updated : Jan 07 2021, 10:31 AM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। अमेरिका में बुधवार को वॉशिंगटन डीसी की कैपिटल बिल्डिंग में ट्रम्प समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। फायरिंग तक हुई। कैपिटल बिल्डिंग में अमेरिकी कांग्रेस है और यह अमेरिकी सरकार की विधायी शाखा की सीट है। अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि सुबह 4.15 बजे (भारतीय मानक समय) के अनुसार, ट्रम्प समर्थकों ने चार घंटे तक उत्पात मचाया। समाचार एजेंसी के मुताबिक, हंगामा होने के बाद कांग्रेस को अपनी कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। हालांकि कुछ देर बाद कार्यवाही फिर से शुरू हुई। लेकिन स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए वॉशिंगटन डीसी महापौर ने कर्फ्यू का ऐलान किया।   कैपिटल बिल्डिंग में अमेरिकी कांग्रेस इलेक्टोरल कॉलेज को लेकर बहस चल रही थी। इसी बहस के बाद प्रेसिडेंट इलेक्ट जो बाइडेन की जीत की ऑफिशियल और लीगल पुष्टि की जानी थी। इसी दौरान ट्रम्प समर्थकों ने हजारों की तादाद में प्रदर्शन शुरू कर दिया।

Related Video