अमेरिकी हिंसाः जानें क्यों जान लेने पर उतारू हो गए प्रदर्शनकारी, देखें Video

वीडियो डेस्क। अमेरिका में बुधवार को वॉशिंगटन डीसी की कैपिटल बिल्डिंग में ट्रम्प समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। फायरिंग तक हुई। कैपिटल बिल्डिंग में अमेरिकी कांग्रेस है और यह अमेरिकी सरकार की विधायी शाखा की सीट है। 

| Updated : Jan 07 2021, 11:36 AM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। अमेरिका में बुधवार को वॉशिंगटन डीसी की कैपिटल बिल्डिंग में ट्रम्प समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। फायरिंग तक हुई। कैपिटल बिल्डिंग में अमेरिकी कांग्रेस है और यह अमेरिकी सरकार की विधायी शाखा की सीट है। यहीं कैपिटल बिल्डिंग में अमेरिकी कांग्रेस इलेक्टोरल कॉलेज को लेकर बहस चल रही थी। इसी बहस के बाद प्रेसिडेंट इलेक्ट जो बाइडेन की जीत की ऑफिशियल और लीगल पुष्टि की जानी थी। इसी दौरान ट्रम्प समर्थकों ने हजारों की तादाद में प्रदर्शन शुरू कर दिया। आपको बता दें कि 3 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव हुआ था। बाइडेन को 306 और ट्रम्प को 232 वोट मिले थे। यानी साफ हो गया था कि अबकी बार ट्रम्प राष्ट्रपति नहीं बनेंगे। हालांकि ट्रम्प ने अपनी हार कबूल नहीं की। उन्होंने बार-बार आरोप लगाया कि काउंटिंग में धांधली हुई है। कई जगहों पर केस भी दर्ज कराया। हालांकि ज्यादातर जगहों पर अपील ही खारिज हो गई। बुधवार को काउंटिंग पूरी होती और बाइडेन की जीत पर मुहर लग जाती। लेकिन तभी हिंसा हुई। 

Related Video