सुनसान सड़क पर महिला का पर्स छीनने लगा चोर, फिर खुद ही हुआ लूट का शिकार

कई बार शिकार करने पहुंचा शिकारी ही शिकार बन जाता है। इन दिनों इंटरनेट पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है।

| Updated : Sep 20 2019, 04:03 PM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

भोपाल: कई बार शिकार करने पहुंचा शिकारी ही शिकार बन जाता है। इन दिनों इंटरनेट पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुनसान सड़क पर अकेली जा रही महिला के पीछे से आ रहे शख्स ने अटैक करने का सोचा। शख्स ने पहले अपनी स्कूटी खड़ी की और महिला से पर्स छीनने लगा। इसके बाद महिला ने विरोध शुरू किया और अपना पर्स थोड़ी दूर फेंक दिया। ये देखते ही चोर बैग उठाने भागा। लेकिन तब तक महिला ने अपना दांव खेल दिया। महिला ने चोर की स्कूटी स्टार्ट की और वहां से फरार हो गई। 

अभी तक इस वीडियो को कई बार शेयर किया गया है। लोग इस मजेदार वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। 

Related Video