5 वायरल खबरें: शेर को पिंजरे में मांस खिला रहा था शख्स, अचानक झपट किया हाथ

पूरी दुनिया की वो खबरें, जिन्हें सबसे ज्यादा देखा गया

| Updated : Feb 05 2022, 03:24 PM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

जज ने जीत लिया लोगों का दिल, शपथ दिलवाते हुए बच्चे को यूं संभाला
टेनेसी कोर्ट में एक जज का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जूलियन लमऱ नाम की एक वकील को शपथ दिलवाते हुए हुए जज रिचर्ड डिंकिंस ने जो किया,वो लोगों का काफी पसंद आ रहा है। दरअसल, शपथ के दौरान जूलियन का एक साल का बच्चा रोने लगा। तो जज ने उसे अपनी गोद में ले लिया और वकील को शपथ दिलवाई। ये क्यूट वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

प्यासे कुत्ते को बूढ़े ने पिलाया पानी, दिल को जीत गई इंसानियत
इंसानियत आज भी जिन्दा है, इसकी मिसाल कई लोग बनते हैं। सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग द्वारा एक कुत्ते को पाने पिलाने का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्यासा कुत्ता काफी देर से चापाकल के पास खड़ा था। जैसे ही आदमी को अहसास हुआ कि कुत्ते को प्यास लगी है, उसने चापाकल चलाकर उसे पाने पिलाय। किसी ने ये स्वीट वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जहां से अभी तक इसे हजारों बार देखा जा चुका  है।

दुकान के काउंटर से गिरने वाला था बच्चा, फिर...
अमेरिका के एक स्टोर के सीसीटीवी कैमरे में हीरो का एक्शन रिकॉर्ड हो गया। इस हीरो ने शॉप की काउंटर पर बैठे एक बच्चे को गिरने से बचा लिया। दरअसल, बच्चा काउंटर पर बैठा था। उसकी मां की नजर उससे हट गई। इसके बाद बच्चा खेलने लगा। अचानक बच्चे का बैलेंस बिगड़ गया और वो गिरने लगा। तभी वहां खड़े एक शख्स की नजर उसपर पड़ी और उसने दौड़कर बच्चे को बचा लिया।

कोबरा का निवाला बना दूसरा कोबरा, लेकिन फिर हुआ चमत्कार
कर्नाटक से एक शॉकिंग वीडियो सामने आया। जिसमें एक कोबरा दूसरे कोबरा को निगलता नजर आया। कोबरा को निगलने में जब दिक्कत हुई तो आखिर में उसने दूसरे को उगल दिया। इस पुरे घटनाक्रम में एक कोबरा घायल हो गया। उसे बाद में अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान वहां खड़े खुश लोगों ने इसका वीडियो बनाकर शेयर कर दिया। जो अब वायरल हो रहा है।


शेर को पिंजरे में खिला रहा था शख्स, अचानक झपट लिया हाथ
दिल को दहलाने वाला ये वीडियो पाकिस्तान का है। यहां एक चिड़ियाघर में एक शख्स पिंजरे में बंद शेर को खाना खिला रहा था। वो पिंजरे में हाथ डालकर मांस फेंक रहा था। लेकिन अचानक शेर ने शख्स का हाथ मुंह में पकड़ लिया। शख्स दर्द से चीखने लगा। काफी समय के बाद शेर ने शख्स का हाथ छोड़ दिया।


 

Related Video