खेत में लोगों को दिखा 7 मुंह वाला सांप, शेषनाग मान पूजा-आरती करने लगे लोग

भारतीय पौराणिक कथाओं में शेषनाग का जिक्र मिलता है। शेषनाग भगवान विष्णु और कृष्ण के साथ देखे जाते हैं। लेकिन आजतक असल जिंदगी में कभी 7 मुंह वाले सांप दिखाई नहीं दिए थे। 

Asianet News Hindi | Updated : Oct 11 2019, 05:27 PM
Share this Video

कर्नाटक: भारतीय पौराणिक कथाओं में शेषनाग का जिक्र मिलता है। शेषनाग भगवान विष्णु और कृष्ण के साथ देखे जाते हैं। लेकिन आजतक असल जिंदगी में कभी 7 मुंह वाले सांप दिखाई नहीं दिए थे। 

कर्नाटक के कनाकापुरा में पिछले दिनों लोगों को एक मंदिर के नजदीक खेत से 7 मुंह वाले सांप की केंचुली मिली। इसके बाद वहां हड़कंप मच गया। लोग तुरंत इस खाल की पूजा में जुट गए। लोगों का कहना है कि जिस मंदिर के पास से ये केंचुली मिली है, वहां विशेष शक्तियां मौजूद है। इसी कारण यहां मंदिर का निर्माण किया गया था। 

लोगों के मुताबिक, 6 महीने पहले भी यहां इस तरह की खाल देखी गई थी। हालांकि, अगर एक्सपर्ट्स की मानें तो 'पॉलीसेफेली' जैसी दुर्लभ बीमारी के कारण सांप के एक से ज्यादा मुंह होते हैं। लेकिन आजतक सिर्फ 3 मुंह वाले सांप ही देखे गए हैं। 

Related Video